एक्सप्लोरर

Sirohi News: अवैध अफीम दूध की सप्लाई करने वाला सरगना गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी

Rajasthan News: सिरोही पुलिस ने अफीम तस्करी के मुख्य आरोपी भेरू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है.

Sirohi Police Action on Illegal Milk Supply: राजस्थान के सिरोही जिले की रोहिड़ा पुलिस ने अफीम तस्करी के एक बड़े मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई. थानाधिकारी माया पंडित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भेरू सिंह (35) चित्तौड़गढ़ जिले के निकुंभ थाना क्षेत्र का निवासी है और अफीम का दूध तस्करों को सप्लाई करता था.

गौरतलब है कि 10 जनवरी को पुलिस ने उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो कार से 840 ग्राम अफीम का दूध जब्त किया था. इस मामले में पुलिस पहले ही अफीम खरीदने वाले आरोपी श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर चुकी थी. अब मुख्य आरोपी भेरू सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है.

सप्लाई हुए अफीम के दूध का पता लगा रही है पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भेरू सिंह अफीम का दूध कहां से लाता था और कहां-कहां सप्लाई करता था. साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि अब तक कितने लोगों तक इसकी आपूर्ति की गई है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं.

जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इस कड़ी में अवैध माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है, जिससे पूरे तस्कर गिरोह में हड़कंप मचा हुआ है.

मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव- पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी संभव है. अफीम तस्करी जैसे संगठित अपराधों पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें - सावधान! सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़कियों से दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वीडियो बनाते हैं आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget