एक्सप्लोरर

सिरोही में खाकी का हाई वोल्टेज ड्रामा! थानाधिकारी और हेड कांस्टेबल की भिड़ंत, SP ने लिया एक्शन

High Voltage Drama in Sirohi: सिरोही में थानाधिकारी और हेड कांस्टेबल के बीच मारपीट से हड़कंप मच गया. पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनहीनता के आरोप में दोनों पर सख्त एक्शन लिया है.

Rajasthan News: सिरोही में पालड़ी एम थानाधिकारी और हेड कांस्टेबल का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. थानाधिकारी हुक्म सिंह भाटी और हेड कांस्टेबल समय सिंह गुर्जर आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच जमकर तू तू मैं मैं हुई. नौबत हाथापाई तक की भी आ गई. शिकायत पर शिवगंज डीएसपी पहुंचे. उन्होंने मामले की जानकारी लेकर पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल को दी. अनुशासनहीनता का पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने संज्ञान लिया है. उन्होंने एसएचओ और हेड कांस्टेबल को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

जोधपुर रेंज आईजी ने दोनों को तुरंत सस्पेंड करने का आदेश दिया था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानाधिकारी हुकम सिंह और हेड कांस्टेबल समय सिंह के बीच किसी बात पर बहस हो गई. सार्जवनिक स्थान पर अनुशासनहीनता पुलिस की गरिमा के विरुद्ध है. मामले में अधीनस्थ अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. उन्होंने बताया कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सिरोही में खाकी का हाई वोल्टेज ड्रामा!

घटना के समय में मौजूद लोगों ने बताया कि बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों आपा खो बैठे. एक-दूसरे के साथ हाथापाई करने तक की नौबत आ गई. थानाधिकारी और हेड कांस्टेबल के बीच हुई भिड़ंत प्रदेश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है. बताया जा रहा है कि 4 फरवरी की रात सड़क हादसे के बाद थानाधिकारी और हेड कांस्टेबल गश्त पर निकले थे.

थानाधिकारी और हेड कांस्टेबल भिड़े

सूत्रों के मुताबिक इस दौरान अवैध खनन को लेकर दोनों उलझ गए. हेड कांस्टेबल समय सिंह ने थानाधिकारी हुकम सिंह पर नदी से अवैध खनन को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए. पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं. जांच के बाद विवाद की वजह का खुलासा हो पाएगा.थानाधिकारी और हेड कांस्टेबल की हाथापाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. 

रिपोर्ट: तुषार पुरोहित 

ये भी पढ़ें-

राजस्थान में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, 25 अन्य घायल

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा एक बार फिर विवादों में, एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप
कोटा में एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप, एक ने की आत्महत्या
नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
फारूक अब्दुल्ला से नाराज अजमेर दरगाह के दीवान, पाकिस्तान को घेरा
फारूक अब्दुल्ला से नाराज अजमेर दरगाह के दीवान, पाकिस्तान को घेरा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget