एक्सप्लोरर

Sirohi News: सिरोही जिले में फिल्मी स्टाइल में युवक का हुआ अपहरण, हत्या के बाद रास्ते में फेंका शव

Sirohi Crime News: सिरोही में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कुछ बदमाश एक युवक को घर से उठाकर ले गए. फिर उसकी हत्या कर शव को रास्ते में फेंक दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

Sirohi Latest News: राजस्थान के सिरोही में दिन दहाड़े बदमाशों नें फिल्मी स्टाइल में एक युवक का मारपीट करके मौके से अपहरण कर हत्या कर दी. अपहरण करने वाले बदमाश बाइक पर सवार होकर आये और मृतक युवक शेखर दमानी जो एक्टिवा पर सवार होकर अपने घर जा रहा उसको रुकवाकर लाठियों और सरियों से जमकर मारपीट शुरू कर दी. जैसे ही मौके पर लोगों कि भीड़ एकत्रित होने लगी तो वे लोग मृतक युवक शेखर को बाइक पर बैठाकर शहर से बाहर लेकर गये और सिर पर वार करके हत्या कर दी. हत्या के बाद अपराधियों ने  शव रास्ते में फेक दिया. 

मामला सिरोही जिले के शिवगंज शहर का है. यह पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया. इस हत्याकांड से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. मां का रो-रो कर बुरा हाल है. अस्पताल परिसर में लोगों कि भारी भीड़ एकत्रित हों गई. पुलिस पूरे मामले कि जांच में जुट गई है. हत्या कि वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है. दो दिन पहले कुछ कहासूनी कि वजह से बदले कि भावना से इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.

हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस

पूरे मामले को लेकर शिवगंज थानाधिकारी बाबूलाल राणा का कहना है कि एक युवक शेखर दमानी को कुछ युवक उठाकर लेकर गये थे, उसके बाद उसका शव मिला है, मृतक शेखर कि मां ने थाने में नामजद कुछ युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दी है. अभी तक एक आरोपी को दस्तयाब कर दिया है, अन्य कि तलाश जारी है. सोमवार को मृतक शेखर के शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. अभी तक के पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि आपसी विवाद के कारण हत्या हुई. हर एंगल से जांच पड़ताल कर रहे हैं. आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी. दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोग सहम गये हैं.

(तुषार पुरोहित की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी को लेकर रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर भड़के सचिन पायलट, कहा- 'BJP के नेताओं की...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget