एक्सप्लोरर

फतेहपुर में CHC के निर्माण में अनियमितता की जांच करने पहुंचे AEN को ग्रामीणों ने घेरा, Video Viral

Sikar Viral Video: जिले के फतेहपुर में एक CHC का निर्माण हो रहा है. ग्रामीण CHC के निर्माण में घटिया क्वालिटि का सामान इस्तेमाल करने पर विरोध किया. मामले की जांच करने पहुंचे AEN की हरकतें वायरल हो गई.

Sikar News Today: राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर के ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के निर्माण कार्य में घटिया क्वालिटी के मटेरियल इस्तेमाल किया जा रहा है. इसकी शिकायत जब ग्रामीणों ने की तो नाराज एईएन (एईएन) ने सबके सामने अपनी पैंट उतार दी.

जब लोगों ने उसे समझाकर कमरे में बैठाया तो एईएन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और मौके पर पुलिस को बुला लिया. इस पूरे घटना की एक वीडियो भी सामने आई है. वीडियो देख लोग हैरान हैं कि आखिर एईएन ने अपनी पैंट क्यों उतारी?

घटना की वीडियो वायरल
यह पूरी घटना सीकर जिले के फतेहपुर स्थित बीबीपुर बड़ा की हैं. जहां पर एईएन नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के निर्माण कार्य की जांच करने पहुंचा था. इसी दौरान अचानक असिस्टेंट इंजीनियर एईएन अर्जुन राम लोगों के सामने ही अपनी पैंट उतारकर खड़ा हो गया.
 
घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो को देखकर लोग अलग-अलग तरह की टिप्पणी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एईएन की हरकत को देखकर कई लोग कह रहे है कि भ्रष्टाचार को छुपाने कि लिए ऐसा किया जा रहा है.

सीकर जिले के फतेहपुर के बीबीपुर बड़ा गांव में सीएचसी का निर्माण कार्य चल रहा है. इस निर्माण कार्य के लिए सरकार की तरफ से 5 करोड़ 35 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है. अभी सीएचसी के बिल्डिंग की निर्माण प्रक्रिया जारी है. स्थानीय ग्रामीणों पिछले कुछ समय से निर्माण कार्य में धांधली का आरोप लगा रहे हैं.

इसी मामले की जांच करने के लिए शनिवार (25 मई) को एईएन अर्जुन राम मौका स्थल पर पहुंचा था. मौके पर ग्रामीणों की सरकारी इंजीनियर से बहस हो गई. इस दौरान इंजीनियर अपनी पैंट खोल कर खड़े हो गए.

पुलिस ने कराया मामला शांत
जानकारी के अनुसार बीबीपुर बड़ा क्षेत्र के ग्रामीण आक्रोशित थे. उन्होंने एईएन से मौके पर बैठने और अपने अधिकारियों को बुलवाने की मांग की. ग्रामीण निर्माण कार्य को दोबारा शुरू करवाने की भी मांग कर रहे थे. सीएचसी के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने से नाराज से ग्रामीणों ने एईएन को घेर लिया तो उन्होंने अपनी पैंट खोल दी.

ग्रामीणों पर एईएन ने लगाए ये आरोप
एईएन अर्जुन राम के अचानक अपनी पैंट खोलने से ग्रामीण भी हैरान हो गए. ग्रामीणों ने एईएन अर्जुन राम की इस अश्लील हरकत के बाद उन्हें एक दूसरे कमरे में बैठा कर शांत करवाया. जहां से इंजीनियर ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया.

एईएन अर्जुन राम का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत थी कि जिस सीएचसी का निर्माण हो रहा है. वह घटिया क्वालिटी के मटेरियल से हो रहा है. उसमें जो निर्माण सामग्री काम में ली गई है, उसकी गुणवत्त खराब है. इसकी जांच करवाकर इस निर्माण कार्य को दोबारा से सही तरीके शुरू करवाया जाए.

पुलिस ने क्या कहा?
दूसरी तरफ एईएन अर्जुन राम ने आरोप लगाया है कि मेरे साथ ग्रामीणों ने बदसलूकी की है. मुझे आक्रोशित ग्रामीणों ने घेर लिया. फतेहपुर पुलिस थाने के एएसआई हरलाल चौधरी ने बताया कि हमें सूचना मिली बीबीपुर में सीएचसी के निर्माण कार्य घटिया क्वालिटि से और लापरवाही बरतने पर ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में हीट स्ट्रोक से नहीं हुई एक भी मौत, दो दिवसीय बैठक से पहले स्वास्थ्य विभाग का बड़ा दावा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget