एक्सप्लोरर

सीकर में श्रद्धालुओं की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Sikar Car Accident News: सीकर में आज एक अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार से मृतकों के शव निकालने में काफी दिक्कत हुई. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Sikar Car Accident News Today: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रविवार (5 मई) को भीषण सड़क हादसा हो गया, इस सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में तीन महिला और तीन पुरुष शामिल हैं. 

इस हादसे में कार में सवार दो बच्चे भी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. सूचना पर बोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया है.

अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार
मिली जानकारी के अनुसार, सीकर जिले के एक परिवार के लोग कार से सवाई माधोपुर के रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन करने के लिए गये थे, आज यानी रविवार की सुबह लगभग 8 बजे उनकी कार को बोली थाना क्षेत्र स्थित बनास पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.

तीन भाई और उनकी पत्नियों की दर्दनाक मौत
इस हादसे में कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी की क्षति ग्रस्त कार से बड़ी मुश्किल से शवों को बाहर निकाला जा सका था.

बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार में सवार मृतकों में तीन भाइयों और उन तीनों की पत्नियों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान मनीष शर्मा उनकी पत्नी अनीता शर्मा ,कैलाश शर्मा उनकी पत्नी संतोष शर्मा और सतीश शर्मा उनकी पत्नी पूनम शर्मा के रुप में हुई है. 

हादसे को लेकर पुलिस ने क्या कहा? 
बोली थाने के सब इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि परिवार के 6 सदस्य दो बच्चों के साथ त्रिनेत्र गणेश मंदिर के दर्शन के लिए सीकर से सवाई माधोपुर आ रहे थे. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए हैं.

अज्ञात वाहन की तलाश जारी
हादसे में घायलों के बारे में जानकारी देते हुए बोली थाने सब इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि घायल दोनों बच्चों को डॉक्टरों ने इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया है. उन्होंने बताया दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों को सूचना दे गई है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है जिससे टक्कर मरने वाले वाहन का पता लगाया जा सके. परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: NEET UG Exam आज, राजस्थान में 1.97 लाख तो कोटा में 28 हजार स्टूडेंट देंगे परीक्षा, इन बातों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget