एक्सप्लोरर

सीकर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस पुलिया से टकराने पर 12 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

Sikar Accident: सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 33 यात्री घायल हुए हैं. सीएम भजनलाल शर्मा ने घटना पर दुख जताया है.

Sikar Accident: सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में मंगलवार को  एक तेज रफ्तार बस पुलिया से जा टकराई. सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 33 यात्री घायल हुए हैं. घायलों को लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पाकर कलेक्टर मुकुल शर्मा और पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण कल्याण अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली. घायलों का इलाज करवाया जा रहा है. 

घटना की सूचना पर राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी शोक जताया है. सीएम ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के समुचित इलाज के लिए प्रबंध करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं.

लक्ष्मणगढ़ थाने के एएसआई रामदेव सिंह ने बताया कि यात्रियों से भरी एक बस सालासर से नवलगढ़ जा रही थी. इस बीच लक्ष्मणगढ़ में तेज रफ्तार बस संतुलन बिगड़ने पर पुलिया से जा टकराई. हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य यात्रियों की अस्पताल में मौत हुई है.

वहीं इस भीषण सड़क हादसे में 33 यात्री घायल हुए हैं. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है. बहरहाल घायलों का इलाज करवाया जा रहा है. सीएम भजनलाल शर्मा ने भी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

ये भी पढ़ें-

'कहां लिखा है कि पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बोल सकते', राजेंद्र गुढा के बयान से चढ़ा सियासी पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget