एक्सप्लोरर

Exclusive: 'लाल डायरी में ऐसा क्या है जो गहलोत सरकार डरी हुई है?' बढ़ती सियासी हलचल के बीच सतीश पूनियां का सवाल

Rajasthan Assembly Elections 2023: उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि इस डायरी ने एक बड़ा संकेत दिया है. इससे भ्रष्टाचार की कलई खुल सकती है. जानें इसमें कितने राज छुपे हुए हैं.

Satish Poonia On Lal Dairy: राजस्थान की राजनीति में लाल डायरी (Red Diary) की चर्चा खूब है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर लाल डायरी में क्या है? उसे लेकर सरकार से विपक्ष तक क्यों हंगामा मचा हुआ है. इसी बीच अब उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां (Satish Poonia) ने abpIive से ख़ास बातचीत में कई बातें लाल डायरी पर कह दीं. उन्होंने भी सवाल किया है कि आखिर इस लाल डायरी में क्या है जिससे सरकार डरी हुई है?

क्या इसमें कई गहरे राज छिपे हुए हैं? इसमें आरसीए से लेकर मंत्रिमंडल के कई कारनामे शामिल हो सकते हैं. इसका खुलासा होना चाहिए. वहीं सतीश पूनियां ने पीएम नरेंद्र मोदी के सीकर दौरे पर कहा कि पीएम खाली हाथ नहीं आ रहे हैं, बड़ी सौगात लेकर आ रहे हैं, जो यहां के किसानों और नौजवानों को देंगे.

क्या छिपा है डायरी में ? 

सतीश पूनियां का कहना है कि इस डायरी के बारे में जानने की सभी में उत्सुकता देखी जा रही है. क्या इसमें कोई बड़ा राज छिपा है. इसे लेकर यहां पर एक नई बहस छिड़ी हुई है. हैरत की बात है कि एक लाल डायरी से सरकार क्यों डरी हुई है ? कहीं न कहीं इसमें सियासत के सबसे बड़े मुखिया से लेकर उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी शामिल हो सकते हैं.

इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि आरसीए के चुनाव से जुडी भी कई जानकारी उसमें हो सकती है. पूनियां का कहना है करप्शन यहां पर बड़ा मसला है. लाल डायरी भी उसी से कुछ न कुछ सम्बन्ध जोड़ रही है. 

कई राज्यों में भेजकर दिया गया बड़ा संकेत 

पिछले दिनों सतीश पूनियां को कई राज्यों के चुनाव में भेजा गया है. पूनियां का कहना है कि पार्टी मुझे जहां पर मौक़ा देती है, मैं वहां पर जाता हूं. यह मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है. मुझे खुशी है कि मुझपर पार्टी इतना भरोसा करती है. पार्टी ने अनेक अवसरों पर काम दिया और मैंने उसे किया.

पीएम के दौरे की क्या तैयारी है ? 

सीकर में पीएम के दौरे पर पूनियां का कहना है कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम से तब अक्सर उनका राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में उनका आना होता था. पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान में खूब आते हैं. जब आते हैं तब कुछ न कुछ बड़ा देकर जाते हैं. बीकानेर, अजमेर और अब सीकर में बड़ी सौगात देने वाले है. किसानों को बड़ी राहत देकर जाएंगे. पीएम फसल बीमा और एमएसपी का लाभ शेखावटी में भी लोगों को खूब मिल रहा है. 

पैदल यात्रा और दौरे 

सतीश पूनियां बीजेपी अध्यक्ष रहते हुए राजस्थान में तीन लाख किमी की पैदल यात्रा की थी. लगभग 190 विधान सभा सीटों का दौरा भी किया था. उनका कहना है कि स्वभाव से कार्यकर्ता हूं. हमारे देश में यात्राओं का बड़ा महत्व है. खासकर, पैदल यात्रा का ज्यादा महत्व है. पूनियां का कहना है कि पैदल यात्रा के दौरान लोगों से जुड़वा होता है. बहुत सीखने को मिलता है. बीजेपी में हर फिल्ड के लोग जुड़ रहे हैं. आने वाले समय में बड़ी संख्या में नेता जुड़ेंगे और लोगों की जोइनिंग की तैयारी है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: राहुल गांधी की तर्ज पर राजेंद्र गुढ़ा ने ट्विटर बायो पर लिखा Dis’Missed Minister, क्या कांग्रेस की बढ़ाएंगे मुसीबत?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget