एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: राजस्थान की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP, संदीप पाठक ने बनाया ये सीक्रेट प्लान

राजस्थान पॉलिटिक्स: आप नेता संदीप पाठक ने एलान किया है कि आप राजस्थान में सभी 200 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी.

Rajasthan Election 2023: आम आदमी पार्टी (AAP) राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसकी घोषणा खुद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने की है. उन्होंने बताया कि इस बार ऐसा चुनाव लड़ा जाएगा, जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता. इसके लिए पूरी तैयारी की गई है. इसी संगठन से ही चुनाव लड़ेगी. पार्टी डोर-टू-डोर कैंपेन करेगी. इसकी शुरुआत शुक्रवार से जयपुर से कर दी गई है.

'राजस्थान की जनता को मिलेगा नया विकल्प'
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक का कहना है कि जिस तरीके से हमें गुजरात, पंजाब और दिल्ली में जनता ने प्यार दिया है ठीक उसी तरीके से राजस्थान की जनता भी इस विधानसभा चुनाव में प्यार देगी. हमारी पार्टी यहां पर सरकार बनाने की स्थिति में होगी. हम इन दोनों से ऊपर हैं और अलग हैं. यहां की जनता को हम नया विकल्प देने वाले हैं.

'गुजरात चुनाव में मजबूती से लड़े और जीते भी'
संदीप पाठक का कहना है कि हमारी टीम बहुत मजबूत है और काम की है. इसी टीम के द्वारा हम यहां पर सरकार बनाएंगे. गुजरात के चुनाव में भी लोग कहते थे कि वहां पर हमारी टीम नहीं है, लेकिन आपने देखा किस तरीके से 'आप' ने वहां पर 40 लाख से ज्यादा वोट पाए और 5 सीटों को जीता भी. हमारी टीम कमजोर नहीं है. इसी के दम पर हम आगे बढे़ंगे. आने वाले दिनों में बहुत बड़ी संख्या में पार्टी में कार्यकर्ता जुड़ेंगे.

'सकारात्मक राजनीति करेंगे'
संदीप पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत में दो तरह की राजनीति हो रही है. एक सकारात्मक और दूसरी नकारात्मक. हम यहां पर सकारात्मक राजनीति करेंगे, क्योंकि यहां की जनता को शिक्षा और स्वास्थ्य की बहुत जरूरत है. सकारात्मक राजनीति देश को मजबूत बनाएगा और भारत का निर्माण करेगा.

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान की पर्वतारोही पुलिस ने किया कमाल, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget