एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सैनी समाज का चक्का जाम आन्दोलन जारी, महिलाएं और बच्चे भी लाठियां लेकर पहुंचे, जानें मामला

Saini Samaj Movement: आरक्षण की मांग को लेकर चक्का जाम कर रहे सैनी समाज का आन्दोलन रविवार को भी जारी रहा. भरतपुर जिले के नदबई तहसील के अरोड़ा गांव के पास जयपुर-आगरा पर अब भी जाम की स्थिति बनी हुई है.

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले की नदबई तहसील के अरोड़ा गांव के पास जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर रविवार को तीसरे दिन भी चक्का जाम की स्थिति बनी हुई है.आंदोलन स्थल पर महिलाएं और बच्चे भी हाथों में लाठियां लेकर भाग ले रहे है. आंदोलनकरियों की मांग है की पहले जो हमारे आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है उनको रिहा किया जाए, उसके बाद आगे की वार्ता की जाएगी.

अभी तक नहीं हुई है कोई वार्ता 

आंदोलनकरियों और प्रशासन के बीच अभी कोई वार्ता नहीं हो पाई है जिससे चक्का जाम को खत्म कराया जा सके. इस समय सैकड़ों की संख्या में समाज महिलाएं, युवा और बुजुर्ग हाथों में लाठियां लेकर हाइवे पर बैठे हुए हैं. किसी भी वाहन को नहीं निकलने दिया जा रहा है. जयपुर जाने वाले वाहनों को उच्चैन तिराहे से बयाना और भुसावर होकर और डेहरा मोड़ से डायवर्ट किया गया है.

वहीं जयपुर से आने वाले वाहनों हलैना से नदबई होते हुए डायवर्ट किया गया है. अभी तक यह आंदोलन नेतृत्व विहीन है, लेकिन मुरारी लाल सैनी के आने के बाद सरकार से वार्ता हो सकती है.  20 अप्रैल को ही पुलिस ने मुरारी लाल सैनी सहित 6 लोगों को गोवर्धन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. मुरारी लाल सैनी ने ही चक्का जाम का एलान किया था. जिसके बाद समाज के लोग हाइवे पर आकर बैठ गए.

आसपास के गांव वाले खिला रहे खाना 

जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे पर चक्का जाम कर रहे आंदोलनकारियों ने अब बीच हाइवे पर धूप से बचने के लिए टेंट लगा दिया है. जिन प्रदर्शनकारियों के घर आसपास हैं वे खाना खाने के लिए घर चले जाते हैं और जो आन्दोलनकारी दूर गांव से आए हैं उनके खाने का इंतजाम आसपास के गांव वाले कर रहे हैं. पीने के लिए हाइवे पर ही टैंकर खड़ा किया गया है. कोई अशांति न फैले इसलिए आंदोलन स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर पुलिसबल का बड़ी संख्या में जाब्ता तैनात किया गया है. 

ये भी पढ़ें :- Bharatpur News: आरक्षण के लिए माली-सैनी समाज ने जाम किया जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे, इंटरनेट पर पाबंदी की समय सीमा बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget