एक्सप्लोरर

'धर्म के नाम पर राजनीति को जनता ने नकारा', सचिन पायलट ने बताई अयोध्या में बीजेपी की हार की वजह

Sachin Pilot News: सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी ने धर्म के नाम पर राजनीति की है. पायलट ने आरोप लगाया कि दस साल में अमीर-गरीब की खाई बढ़ी है और सरकार ने चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया है.

Sachin Pilot on BJP: राजस्थान की सियासत में सक्रिय कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को अजमेर संभाग में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. लोकसभा चुनाव परिणामों पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी और कांग्रेस के मतों में आए अंतर को जनता की जीत बताया.

उनका मानना है कि धर्म के नाम पर की गई राजनीति के कारण ही देश में मोदी और बीजेपी का ग्राफ गिरा. पायलट जयपुर से जालौर जाते वक्त अजमेर और ब्यावर में रुके थे. यहां स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारेबाजी के बीच गर्मजोशी से स्वागत किया.

बीजेपी ने बढ़ाई अमीर-गरीब की खाई
पायलट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश में इस बार जो लोकसभा चुनाव हुए उस पर पूरी दुनिया की नजर थी. दुनिया देखना चाहती थी कि लोग किस तरह की राजनीति को पसंद करते हैं. 10 साल से बीजेपी के शासन में सिर्फ भाषण, प्रचार, प्रोपोगेंडा और झंडे-बैनर की राजनीति थी. बीते दस साल में अमीर-गरीब की खाई बढ़ी है. सरकार ने चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया है.

अप्रत्याशित बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है. यह बेहद चिंता का विषय है. भारत के अधिकांश लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान थे, यही वजह है कि सरकार के खिलाफ मतदान हुआ और परिणाम सभी के सामने हैं. बीजेपी का संख्याबल 303 था, आज 60-70 सांसद कम हो गए हैं. एनडीए ने 400 का दावा किया था लेकिन दो सौ कुछ पर आकर ही अटक गए.

जहां मंदिर बनाया वहां भी हारे
पायलट ने आरोप लगाया कि बीजेपी हर बार राम के नाम पर वोट बटोरने का काम करती रही. इस बार उत्तर प्रदेश और अयोध्या में बीजेपी हारी है. जिस शहर में मंदिर बनाया वहां भी समाजवादी पार्टी जीती है.

अयोध्या में बीजेपी की करारी हार से स्पष्ट है कि जनता ने धर्म के नाम पर हो रही राजनीति को पूरी तरह से नकार दिया है. यह संदेश है कि देश के नौजवान, किसान और आमजन धर्म के नाम पर राजनीति को पसंद नहीं करते हैं. राजनीति होती है सिद्धांत की, संविधान की, प्रगति की, विकास की, योजना की, उद्योग की और निवेश की. बीजेपी राजनीति कर रही है हिंदू की, मुसलमान की, मंगलसूत्र की, मंदिर-मस्जिद की, उसे नौजवान और अधिकांश लोग पसंद नहीं करते हैं. यह बात अब बीजेपी को समझ आ गई होगी.

'जनता ने बीजेपी को सिखाया सबक'
सचिन पायलट ने कहा,  ''देश की जनता बीजेपी की हकीकत जान गई है. झूठ फरेब की राजनीति करने वाली बीजेपी को जनता ने लोकसभा चुनाव में सबक सिखाया है कि अब छल-कपट की राजनीति नहीं चलेगी. सरकार की दमनकारी नीति, विपक्ष को खत्म करने की नीति, संवादहीनता और संवेदनहीनता को जनता ने नापसंद किया है. राजस्थान में भी 11 सीटों पर बीजेपी की हार हुई.''

कांग्रेस ने विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ा और बेहतर नतीजे आए. अच्छे प्रत्याशियों के चयन, घोषणा पत्र, प्रचार, राहुल गांधी की पदयात्रा, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की सभाओं और सामूहिक प्रयासों से कांग्रेस को बेहतर लाभ मिला. बीजेपी और सत्ता में बैठे नेताओं को अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए और हार से सबक लेकर मंथन करना चाहिए कि कहां कमी रही.

ये भी पढ़ें: Indore Cyber Fraud: मेवात के साइबर ठगों ने इंदौर के व्यक्ति को लगाया 96 हजार का चूना, दो आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget