एक्सप्लोरर

'अगर हमारा उम्मीदवार कमजोर है तो फिर...' राजस्थान उपचुनाव को लेकर सचिन पायलट ने किया बड़ा दावा

Rajasthan Politics: सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान की भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब तो मंत्री से लेकर संत्री तक दौसा में आकर बिजली और पानी देने की बात कर रहे हैं.

Rajasthan By-Election 2024: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने रविवार को राजस्थान की दौसा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले पार्टी प्रत्याशी डीसी बैरवा के पक्ष में प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने राजस्थान की भजन लाल सरकार पर जमकर निशाना साधा.

सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "अगर हमारा उम्मीदवार कमजोर है तो फिर पूरी सरकार यहां चुनाव-प्रचार करने में क्यों लगी हुई है. बीजेपी सरकार को इस बात का डर है कि पिछले 11 महीनों में उन्होंने कुछ भी काम नहीं किया है, इसलिए पूरी सरकार दौसा सीट पर प्रचार कर रही है. कभी यहां मुख्यमंत्री आते हैं तो कभी डिप्टी सीएम और कभी मंत्री को भेजा जाता है."

कांग्रेस नेता ने पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा, "मैंने पहली बार देखा है कि इतनी जल्दी कोई सरकार अपना विश्वास जनता से खो देती है. सत्ता में आने से पहले तो पेपर लीक मामले का खूब विरोध हुआ था, जैसे ही सरकार बनी और अब उन्हें सत्ता का सुख भी चाहिए और मंत्री पद का भी सुख चाहिए. यह सब सत्ता में आने के लिए बीजेपी के लोगों ने किया था. हालांकि, विरोध तो हमने किया था, फिर सरकार चाहे किसी की भी हो, क्योंकि मैं नहीं चाहता कि आने वाली पीढ़ी के साथ अन्याय हो."

पायलट ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब तो मंत्री से लेकर संत्री तक दौसा में आकर बिजली और पानी देने की बात कर रहे हैं. पिछले 11 महीने से इन्हीं की सरकार थी और किसने इन्हें रोका था.

इन्होंने पहले ही यह सब क्यों नहीं दिया, अब वोट क्यों मांग रहे हैं. मैं समझता हूं कि कांग्रेस पार्टी राजस्थान की सभी सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी और सबसे बड़ी जीत दौसा में होगी. बता दें कि राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा, जबकि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे.

ये भी पढ़ें-

12 नवंबर को उज्जैन आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, सुरक्षा के लिए भोपाल से जाएंगे पुलिस के 1000 जवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा एक बार फिर विवादों में, एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप
कोटा में एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप, एक ने की आत्महत्या
नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
फारूक अब्दुल्ला से नाराज अजमेर दरगाह के दीवान, पाकिस्तान को घेरा
फारूक अब्दुल्ला से नाराज अजमेर दरगाह के दीवान, पाकिस्तान को घेरा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget