एक्सप्लोरर

Rajasthan: सचिन पायलट बोले- भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे समर्थन से BJP बेचैन, OBC आरक्षण पर कही ये बात

Rajasthan News: पायलट ने कहा कि इस यात्रा का कांग्रेस को भविष्य में फायदा मिलेगा, क्योंकि इस यात्रा को भारी समर्थन हासिल हो रहा है. राजस्थान में भी इस यात्रा को अप्रत्याशित प्रतिक्रिया मिलेगी.

Kota News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कांग्रेस (Congress) की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को ऐतिहासिक बताते हुए मंगलवार को कहा कि आने वाले समय में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा. वहीं, ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण विसंगति मामले में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस मामले में उचित न्यायपूर्ण कार्रवाई करनी चाहिए.

कांग्रेस को मिलेगा 'भारत जोड़ो यात्रा' का लाभ
पायलट मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक के दौरे पर थे. इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के बारे में कहा, “यह यात्रा ऐतिहासिक और बहुत कामयाब होगी. राहुल गांधी अपनी यात्रा से आम जनता को प्रभावित कर रहे हैं. इसे लेकर न केवल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं, बल्कि आम जनों में भी खासा उत्साह है.” पायलट ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस को निश्चित रूप से इस यात्रा का लाभ मिलेगा.

भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी विचलित
उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जिन मुद्दों को लेकर यात्रा कर रहे हैं, वे बहुत प्रासंगिक हैं. बीजेपी के साथी विचलित हैं, क्योंकि इस यात्रा को भारी समर्थन हासिल हो रहा है. राजस्थान में भी इस यात्रा को अप्रत्याशित प्रतिक्रिया मिलेगी.” 

ओबीसी आरक्षण पर क्या बोले पायलट
वहीं, राज्य में ओबीसी आरक्षण को लेकर विसंगतियों पर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि संविधान में ऐसे जो भी प्रावधान हैं और सरकार अगर सुधार कर सकती है बिना कानूनी पेच में फंसे तो हमें करना चाहिए और जन प्रतिनिधियों की मांग को सरकार को सुनना चाहिए. जो न्यायपूर्ण कार्रवाई है, वह करनी चाहिए, ताकि सभी पक्षों को साथ में रखकर, जो लोग मदद से वंचित रह गए हैं, उन्हें मदद पहुंचाई जा सके.”

पायलट ने कहा, “मैं हमेशा कहता हूं कि नौजवानों के लिए अवसर पैदा करने के लिए, खासकर जो हमारे शिक्षित भाई-बहन हैं, उनका भविष्य सुधारने के लिए हमें हर संभव कोशिश करनी चाहिए. राजस्थान के नौजवनों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए.”

गेस्ट टीचर भर्ती रद्द किए जाने पर पायलट ने दी प्रतिक्रिया
विद्या संबल योजना के तहत ‘गेस्ट टीचर’ की भर्ती को रद्द किए जाने के सवाल पर पायलट ने कहा, “सरकार ने भर्तियों के संबंध में जो घोषणाएं की हैं, उन्हें कारगर रूप देना चाहिए और भर्तियां होनी चाहिए, क्योंकि घोषणाओं के बाद लोगों की उम्मीद बढ़ जाती है.” उन्होंने कहा, “भर्तियों की घोषणा से हर नौजवान को लगने लगता है कि उसका भविष्य बेहतर होगा. सरकारी घोषणाओं का सभी ने स्वागत किया है, लेकिन घोषणाएं धरातल पर उतरें यह बहुत जरूरी है.”

यह भी पढ़ें:

Jaipur News: पति की यातना से तंग आकर UBI की असिस्टेंट मैनेजर ने लगाई फांसी, चार साल पहले हुई थी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
विदेश मंत्री के 'दलाल' राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी...
विदेश मंत्री के 'दलाल' राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी...
'ऑटो को 200, कार को 500 रुपये का ही मिलेगा तेल', फ्यूल संकट के बीच जयपुर में लगीं लंबी कतारें
'ऑटो को 200, कार को 500 रुपये का ही मिलेगा तेल', फ्यूल संकट के बीच जयपुर में लगीं लंबी कतारें
जयपुर: शोभायात्रा के चलते शहर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, इन इलाकों में जाने से बचे
जयपुर: शोभायात्रा के चलते शहर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, इन इलाकों में जाने से बचे

वीडियोज

CM ममता के खिलाफ चुनावी चार्जशीट जारी करेगी BJP?
युद्ध के चक्रव्यूह में बुरी तरह फंसे Donald Trump?
ईरान को घेरने अमेरिका का नया प्लान! मिडिल ईस्ट में बढ़ेगी सेना
बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
Israel US Iran War Live: 'होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाला मारा गया', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू ने कर दिया ऐलान
Live: 'होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाला मारा गया', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू ने कर दिया ऐलान
1000 करोड़ कमाने में किस फिल्म को लगे कितने दिन? टॉप 5 में साउथ का कब्जा
1000 करोड़ कमाने में किस फिल्म को लगे कितने दिन? टॉप 5 में साउथ का कब्जा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
Delhi School: स्कूल में रील बनाने पर रोक, पढ़ाई के समय कैमरा नहीं; जानिए कब और कैसे मिल सकती है इसकी अनुमति
स्कूल में रील बनाने पर रोक, पढ़ाई के समय कैमरा नहीं; जानिए कब और कैसे मिल सकती है इसकी अनुमति
होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से गैस चार्ज वसूले, तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से गैस चार्ज वसूले, तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
Embed widget