एक्सप्लोरर

Sachin Pilot Replied PM Modi: 'राजेश पायलट की खुन्नस बेटे पर निकाल रही कांग्रेस', PM मोदी के दावे पर सचिन का पलटवार- 'मेरे पापा...'

Sachin Pilot Reaction on PM Modi Statement: सचिन पायलट मे कहा, 'मुझे अपनी पार्टी और लोगों की चिंता है और मुझे यकीन है कि वे मेरे भविष्य का अच्छे से ख्याल रखेंगे.'

Sachin Pilot on PM Narendra Modi: राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजेश पायलट के बेटे सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने अपने पिता के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की टिप्पणी को तथ्यात्मक रूप से गलत बताते हुए बुधवार रात कहा कि प्रधानमंत्री का बयान तथ्यों से परे है. ऐसे बयान जनता का ध्यान भटकाने के लिए दिये जाते हैं. उन्होंने कहा कि उनके पिता जीवन भर एक समर्पित कांग्रेसी रहे हैं. 

प्रधानमंत्री ने बुधवार को राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, 'राजेश पायलट ने एक बार कांग्रेस के इस परिवार को, कांग्रेस की भलाई के लिए चुनौती दी थी लेकिन यह परिवार ऐसा है कि राजेश पायलट को तो सजा दी उनके बेटे (सचिन पायलट) को भी सजा देने में पड़े हुए हैं.'

1997 में राजेश पायलट ने सीताराम केसरी के खिलाफ लड़ा था चुनाव
पीएम मोदी का इशारा उस घटना की ओर था जब दिवंगत राजेश पायलट ने 1997 में पार्टी अध्यक्ष पद के लिए सीताराम केसरी के खिलाफ चुनाव लड़ा और इसके बाद पार्टी आलाकमान का समर्थन एक तरह से गंवा दिया था. सचिन पायलट ने कहा, 'मेरे दिवंगत पिता ने 1998 में शरद पवार के साथ मिलकर सीताराम केसरी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था और उस समय सोनिया गांधी सक्रिय राजनीति में नहीं थीं. केसरी ने वह चुनाव जीता और बाद में पवार और मेरे पिता दोनों को कार्य समिति में नामांकित किया; एक स्वस्थ लोकतांत्रिक संगठन और राजनीतिक दल को इसी तरह काम करना चाहिए.'

सचिन पायलट ने कहा, 'जहां तक मेरा सवाल है, मुझे बहुत कम उम्र में संसद सदस्य बनने का मौका दिया गया और मैंने कई वर्षों तक केंद्र सरकार और राज्य स्तर पर कई जिम्मेदारियां निभाई हैं.' कांग्रेस नेता ने कहा कि किसी को भी उनकी और उनके राजनीतिक भविष्य की चिंता नहीं करनी चाहिए. 

इतना ही नहीं, सचिन पायलट ने आगे कहा, ‘मुझे अपनी पार्टी और लोगों की चिंता है और मुझे यकीन है कि वे मेरे भविष्य का अच्छे से ख्याल रखेंगे.' पूर्व डिप्टी सीएम ने बताया कि उनके पिता राजेश पायलट इंदिरा गांधी से प्रेरणा लेकर कांग्रेस में शामिल हुए और लंबे समय तक जनता की सेवा की और जीवन भर सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. 

'बयानों से साबित होता है BJP बैकफुट पर है'- सचिन पायलट
टोंक निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता ने कहा, 'दशकों से हमारे सम्बन्ध गांधी परिवार से हैं. पार्टी के साथ तो है ही और ये रिश्ता दिल का है, ये रिश्ता पुराना है और मुझे लगता है इसमें किसी को बहुत ज्यादा बयान देने की जरूरत नहीं है. मुझे लगता है कि बीजेपी के अभियान को लोगों और मतदाताओं के बीच लोकप्रियता नहीं मिल रही है, इसलिए वे अब तथ्यात्मक रूप से गलत बयानों पर ध्यान भटकाना चाहते हैं. यह स्पष्ट संकेत है कि बीजेपी बैकफुट पर है.'

सचिन पायलट ने कहा कि वह कांग्रेस की कार्य समिति में हैं और उन्हें जो जिम्मेदारियां दी गई हैं, उन्होंने उसका निर्वहन किया है और आगे भी करते रहेंगे. उन्होंने कहा, 'मैं बीजेपी नेताओं से आग्रह करूंगा कि वे विकास के एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करना शुरू करें और राजस्थान में सरकार में रहते हुए अपने प्रदर्शन और अपने रिपोर्ट कार्ड पेश करने पर बहस करें.'

छत्तीसगढ़-एमपी और राजस्थान में सरकार बनाने का दावा
पायलट ने कहा कि ऐसे बयानों से पता चलता है कि भाजपा ‘बैकफुट’ पर है क्योंकि बीजेपी लगातार अलग-अलग राज्यों में हार रही है और कांग्रेस सरकार बना रही है. कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में सरकारें बनाईं. पार्टी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है, जहां मतदान पूरा हो चुका है और पार्टी राजस्थान में भी सरकार बनाएगी.'

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: पीएम मोदी ने राजस्थान के लोगों के नाम लिखे खुले पत्र में किया ये वादा, बताया कैसी होगी राज्य में आने वाली सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget