एक्सप्लोरर

सचिन पायलट का राजस्थान में बड़ा बयान, 'कोई कितना भी रोक ले, हवा-पानी और...'

Sachin Pilot News: सचिन पायलट ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और ईमानदारी से सफलता जरूर मिलेगी. उन्होंने कुछ नेताओं की आलोचना की जो पद मिलने पर अपने पुराने साथियों को भूल जाते हैं.

Sachin Pilot News: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने देश के युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, "मेरा अनुभव है कि कोई कितना भी चाहे, हवा-पानी और नौजवान अपना रास्ता ढूंढ ही लेते हैं... लेकिन उसके लिए नीयत, काबिलियत और मेहनत में कभी खोट नहीं आना चाहिए."

सचिन पायलट ने आगे कहा, "काबिलियत में खोट आ जाए तो वो कभी छुप नहीं सकती. ऐसे में संकल्प लो, मेहनत करो, समय लगेगा लेकिन सही समय आएगा जरूर." गौरतलब है कि युवाओं पर सचिन पायलट ने ये बयान NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के पदभार ग्रहण समारोह में दिया. छात्र संघ कार्यकर्ताओं के बीच सचिन पायलट ने नौजवानों को प्रेरित किया.

पेपर लीक पर भी बोले सचिन पायलट
इस दौरान सचिन पायलट ने पेपर लीक, छात्रसंघ के चुनाव समेत कई जरूरी मुद्दों पर अपनी राय रखी. सचिन पायलट ने कहा कि एग्जाम के लिए तैयारी कर सरकारी नौकरी पा लेना अब देश में सबसे मुश्किल काम हो गया है. पायलट ने कहा कि पेपर लीक को लेकर उनका जो बयान पहले था, वो आज भी उसी पर खड़े हैं. नीट रिजल्ट मुद्दे को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उनके पास बच्चों के भविष्य के लिए कोई जवाब नहीं है. 

सचिन पायलट ने किसके लिए कही बद्दुआ लगने की बात?
सचिन पायलट ने कुछ नेताओं पर तंज कसते हुए बिना नाम लिए एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि एक बार आपको कोई ऊंचा पद मिल जाए, तो भी अपने पुराने साथियों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए. सचिन पायलट का कहना था, "पद और पोस्ट मिलते रहेंगे, लेकिन जब पद मिल जाए तो कृपा कर के उन लोगों का साथ मत छोड़ना जो आपके हमसफर रहे हैं और आपको उस पद तक पहुंचाने में मदद की है. कई ऐसे नेता हैं, जो पद मिल जाने के बाद अपने कार्यकर्ता और साथियों को भूल जाते हैं. इसिलए क्योंकि उनके पास समय कम होता है या उनकी सोच बदल जाती है." उन्होंने कहा, "जो पीछे छूट जाते हैं उनकी बद्दुआ बहुत लगती है."

यह भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा: कांग्रेस विधायक बोले- 'बाबाओं ने देश का...', भड़के बालकनाथ ने क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget