एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा- 'कांग्रेस में किसको क्या मिलना है ये फैसला तो...'

Rajasthan Election 2023: सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी तमाम कोशिश करने के बाद भी राजस्थान में अपने चुनाव अभियान को उठा नहीं पा रही है. जनता उनके साथ जुड़ नहीं रही है.

Sachin Pilot on Rajasthan Assembly Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव करीब हैं और इसके लिए सभी पार्टियां जीत के प्रयासों में लगी हैं. इसी बीच राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कांग्रेस पार्टी की तैयारियों के बारे में बात की. सचिन पायलट ने जानकारी दी है कि राजस्थान कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट अक्टूबर 2023 तक आ जाएगी. वहीं, कांग्रेस नेता का दावा है कि इस बार अपनी विधानसभा टोंक में वह पिछले साल से ज्यादा वोटों से जीतेंगे और इस बार भी कांग्रेस सरकार बनेगी.

सीएम पद और विधायकी के दावेदारों के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी में किसको क्या मिलना है, यह फैसला आलाकामन करता है.' वहीं, उन्होंने बताया कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में 5 राज्यों में होने वाले चुनावों पर चर्चा की गई है और इसपर बात हुई है कि सभी राज्यों में चुनाव कैसे जीतना है. 

एकजुटता से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
इसी के साथ सचिन पायलट ने ये भी बताने की कोशिश की है कि राजस्थान कांग्रेस में अंतर्कलह की स्थिति पर काबू पा लिया गया है और अब कांग्रेस एकजुटता के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी. साथ ही, 2024 का लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन साथ लड़ेगा और जीत दर्ज कर सरकार बनाएगा. 

पीएम मोदी पर सचिन पायलट का जुबानी हमला
बीजेपी की मोदी सरकार पर हमला करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि पिछले चुनाव में भी पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान में चुनाव प्रचार किया था, लेकिन सरकार कांग्रेस की बनी. इस बार भी बीजेपी की यात्रा को लेकर जनता पर कोई प्रभाव नहीं है. पायलट का दावा है कि राजस्थान में सरकार बदलने की परंपरा टूटेगी और कांग्रेस सरकार वापसी करेगी. सचिन पायलट ने कहा, 'बीजेपी तमाम कोशिश करने के बाद भी राजस्थान में अपने चुनाव अभियान को उठा नहीं पा रही है. जनता उनके साथ जुड़ नहीं रही है. वहीं, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है.'

बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, " पौने पांच साल आप गायब रहो, सदन के अंदर और सदन के बाहर, लोगों की बात उठा न पाओ, आपसी झगड़ों में फंसे रहो, पब्लिक सब समझती है. इसलिए जनता जुड़ नहीं रही."

सचिन पायलट ने कहा, "हैदराबाद में हमने (कांग्रेस पार्टी ने) निर्णय लिया है कि पूरी ताक़त से मैदान में उतरेंगे. एकजुटता से चुनाव लड़ेंगे. राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनेगी. 2024 का लोकसभा चुनाव होगा तब एनडीए को हरा पाएंगे और इंडिया अलायंस चुनाव जीतेगा."

महिला आरक्षण बिल पर क्या बोले सचिन पायलट?
महिला आरक्षण बिल पर सचिन पायलट ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि महिला आरक्षण बिल का समर्थन तो करेंगे, लेकिन ये बिल सरकार को पहले ही पास करना चाहिए था. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: क्या इस बार भी टोंक से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सचिन पायलट? इस बात से मिले संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget