एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: क्या इस बार भी टोंक से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सचिन पायलट? इस बात से मिले संकेत

Sachin Pilot in Tonk: पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट आज देवली पहुंचे, जहां उन्होंने कई मुद्दों को लेकर बीजेपी पर हमला बोला. साथ ही अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं.

Sachin Pilot in Tonk: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं यहां उद्घाटन करने या फिर घोषणाएं करने नहीं आया हूं. साथ ही उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के अलावा बीजेपी पर जमकर हमला बोला. यही नहीं अपने भाषण के दौरान पायलट ने इस बात के भी संकेत दे दिए कि वे इस बार भी टोंक से ही विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं.

टोंक के देवली में सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव में हार और जीत जनता तय करती है. उन्होंने जनता से कहा कि इस बार पहले से ज्यादा बड़ी जीत दिलाने की आपकी जिम्मेदारी है. उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल है कि पायलट फिर से टोंक से चुनाव लड़ सकते हैं.

बीजेपी पर बोला हमला
वहीं अपने भाषण के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि टोंक में बीजेपी के नेता बरगलाने के लिए आएंगे लेकिन आपको (जनता को) उनकी बातों में नहीं आना है. बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए सचिन पायलट ने कहा कि जो नेता नौ साल तक नजर नहीं आए वो अब रथों पर सवार होकर घूम रहे हैं.

'हर क्षेत्र में महिलाओं को मिले मौका'
इसके अलावा महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए ये बिल लेकर आई थी. भारत सरकार ने अब इसे मंजूरी दी है, लेकिन बीजेपी ने इस पर पेंच फंसा दिया है. ये बिल 6 साल बाद लागू किया जाएगा तो अभी से एलान की क्या जरूरत है. पायलट ने ये भी कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में मौका मिलना चाहिए.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: जोधपुर में कांग्रेस पर बरसे हिमंत बिस्व, कहा- महंगाई राहत का ड्रामा कर रहे गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान
राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान
जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget