एक्सप्लोरर

नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ पर सचिन पायलट ने जाहिर की नाराजगी, जानें क्या कहा?

Sachin Pilot on Delhi Stampede: सचिन पायलट ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में 18 मौतों पर दुख जताते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

Sachin Pilot on New Delhi Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार (15 फरवरी) की रात मची भगदड़ में जान गंवाने वालों की संख्या 18 पहुंच गई है. इस घटना पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. 

उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, 'नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के कारण बच्चों सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद और हृदयविदारक है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं. घायलों की कुशलता एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. ऐसी घटनाओं के बचाव एवं रोकथाम के लिए समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए जिससे भविष्य में इनकी पुनरावृत्ति नहीं हो.'

भविष्य में न हो घटनाएं - सचिन पायलट
सचिन पायलट ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की किसी भी घटनाओं से बचने के लिए समय रहते प्रभावी सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए.

बता दें कि शनिवार (15 फरवरी) की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज महाकुंभ के लिए उमड़ी भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई थी, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस घटना के बाद कई राजनीतिक नेताओं ने रेलवे की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है.

जानकारी के अनुसार, इस भगदड़ में जान गंवाने वालों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं. घटना तब हुई जब प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शाम से ही स्टेशन पर उमड़ने लगी थी. प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13, 14 और 15 पर स्थिति सबसे अधिक खराब थी, जहां यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के चलते अफरा-तफरी मच गई.

ये भी पढ़ें: राजस्थान का बजट: मांडल विधायक ने 500 करोड़ के विकास कार्यों की मांग रखी, 19 फरवरी को होगा पेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget