एक्सप्लोरर

Congress President Result: सचिन पायलट ने मल्लिकार्जुन खड़गे को दी बधाई, कहा- उनके अनुभव का लाभ मिलेगा

Rajasthan News: मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं और उनकी जीत पर कांग्रेस विधायक सचिन पायलट की प्रतिक्रिया सामने आई है. सचिन ने मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत को बधाई दी है.

Sachin Pilot on Congress President Result: कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है और मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि शशि थरूर को महज 1072 वोट मिले. इस तरह से कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की 7 हजार से अधिक वोटों से जीत हुई. वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर कांग्रेस विधायक सचिन पायलट (Sachin Pilot) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. सचिन पायलट ने मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ये लोकतंत्र की जीत है.

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा," भारी बहुमत से मल्लिकार्जुन खड़गे जी जीते हैं, ये लोकतंत्र की जीत है और कांग्रेस पार्टी की जीत है. मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे जी को बधाई दी है. मुझे पूरा भरोसा है कि खड़गे जी का व्यापक अनुभव पार्टी को मिलेगा. लोकतंत्र में इससे बेहतर उदाहरण नहीं हो सकता है, 90 प्रतिशत मत खड़गे साहब को मिला है. आने वाली समस्याओं का सामना हम मिलकर करेंगे.''

मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत की घोषणा कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने की.  मधुसूदन मिस्त्री ने कहा,"मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित करता हूं."

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की. वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर शशि थरूर ने भी उन्हें बधाई दी. कांग्रेस नेता शशि थरूर कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने उनके आवास पहुंचे. इसके साथ ही सचिन पायलट, गौरव गोगोई, तारिक अनवर जैसे नेता शशि थरूर से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. वहीं खड़गे के समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ उनकी जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं.

खड़गे के राजनीतिक करियर की बात करें तो वह कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं. 80 साल के खड़गे को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है और वह कई दशकों से राजनीति में जुड़े हुए हैं. खड़गे कर्नाटक के रहने वाले हैं और वह सबसे पहले साल 1969 में कर्नाटक के गुलबर्ग सिटी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे. इसके बाद खड़गे साल 1972 में पहली बार विधानसभा पहुंचे और साल 2009 तक वो कुल 9 बार विधायक रहे. वहीं खड़गे साल 1976 में पहली बार कर्नाटक में कैबिनेट मंत्री रहे और फिर साल 1988 में उन्हें कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. इसके बाद वह साल 2005 में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने.

गुजरात में Rajasthan के CM अशोक गहलोत के घेराव से पहले ही युवाओं की गिरफ्तारी, बेरोजगारों ने लिया बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget