एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: पायलट के पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान, कहा- 'न ऐसा है और...'

Rajasthan News: कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि मुझे लगता है कि ऐसा कुछ नहीं है. वे पहले भी नहीं चाहते थे और न ही अभी चाहते हैं.

Sukhjinder Singh Randhawa on Sachin Pilot: राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच भले ही सब कुछ ठीक होने का दावा किया जा रहा हो लेकिन उनकी दूसरी पार्टी बनाने की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है. प्रदेश की सियासी गलियारों में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सचिन पायलट 11 जून को अपनी नई पार्टी बनाने जा रहे हैं, हालांकि उनकी तरफ से या उनके किसी भी करीबी नेता की तरफ से इस तरह की जानकारी सामने नहीं आई है. 

अटकलों को किया खारिज
वहीं अब इस पूरे मामले पर राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का भी बयान सामने आया है. उन्होंने सचिन पायलट के कांग्रेस छोड़ने की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है. मीडिया से बातचीत के दौरान रंधावा ने कहा कि मैं यह आपसे सुन रहा हूं. मुझे लगता है कि ऐसा कुछ नहीं है. वे पहले भी नहीं चाहते थे और न ही अभी चाहते हैं. 

'मिलकर लड़ेंगे चुनाव'
रंधावा ने आगे कहा, "दिल्ली में हमारी चार घंटे बैठक चली और इस बैठक में अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ही नेताओं को राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल ने बड़े प्यार से और ध्यान से सुना. दोनों ही नेताओं को राजस्थान में मिलकर चुनाव लड़ने को कहा गया है और अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही है."

लगाई जा रही थी नई पार्टी की अटकलें
दरअसल, 11 जून को राजेश पायलट को उनकी पुण्यतिथि है और ऐसे में ये अटकलें लगाई जा रहीं थी कि सचिन पायलट इस दिन अपनी नई पार्टी का एलान करेंगे. हालांकि इस इसको लेकर पायलट या कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. इस बीच पायलट गुट के माने जाने वाले मंत्री मुरारी लाल मीणा ने भी ये साफ कर दिया है कि सचिन पायलट का ऐसा कोई इरादा नहीं है. वे कांग्रेस में ही रहेंगे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: क्या 11 जून को सचिन पायलट कांग्रेस छोड़ देंगे? करीबी विधायक ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget