एक्सप्लोरर

'राजस्थान सरकार अपने ही फैसलों को लेकर...', कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने BJP को घेरा

Sachin Pilot News: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले उन्होंने घोषणा की कि सभी जिलों को खत्म कर देंगे. बाद में कुछ जिलों को खत्म कर दिया और अन्य को नहीं.

Rajasthan Politics: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोमवार (13 जनवरी) को कहा कि कांग्रेस राज्य विधानसभा के अगले सत्र में जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगेगी. उन्होंने दावा किया कि राज्य की बीजेपी सरकार अपने ही फैसलों को लेकर ‘भ्रम’ में है और वह अपने एक साल के कार्यकाल में जनता को प्रभावित करने में नाकाम रही है.

सचिन पायलट ने कहा, ''यह सरकार पूरी तरह से 'भ्रमित' है. पहले उन्होंने घोषणा की कि वे सभी जिलों को खत्म कर देंगे और फिर उन्होंने इसे लेकर एक समिति बनाई. बाद में उन्होंने कुछ जिलों को खत्म कर दिया और अन्य को नहीं. कोई नहीं जानता कि मापदंड क्या हैं. मनमाने फैसले लिए जा रहे हैं.''

एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने की मांग

कांग्रेस नेता पायलट 'संसदीय लोकतंत्र में संविधान और संस्थाओं के महत्व' विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने की मांग संबंधी मुद्दे का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकारी एजेंसियों ने इस परीक्षा को रद्द करने की सिफारिश की है और मंत्री इसे रद्द करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही है.

BJP सरकार में आंतरिक तौर पर बहुत भ्रम- सचिन पायलट

उन्होंने कहा, ''सरकार की क्या मजबूरी है? वह परीक्षा क्यों नहीं रद्द करना चाहती है? क्या उसे अपनी खुद की एजेंसी पर भरोसा नहीं है, इसलिए मैंने कहा कि BJP सरकार में आंतरिक तौर पर बहुत भ्रम है. वह अपने एक साल के कार्यकाल के दौरान जनता को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई है.''

'विधानसभा सत्र में हम हर मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगेंगे'

पायलट ने ये भी कहा, ''सरकार ने 'राइजिंग राजस्थान' निवेश सम्मेलन में 35 लाख करोड़ रुपये के समझौते किए, लेकिन कोई रोडमैप और समय सीमा नहीं बताई. अब वे कह रहे हैं कि हम नीलामी नहीं, बल्कि ऐसे ही जमीन आवंटित करेंगे. इसका मतलब क्या हुआ? आप पक्षपात करना चाहते हैं? अगर आप जमीन आवंटित करना चाहते हैं, तो बताइए आप किसे करना चाहते हैं. विधानसभा सत्र में हम हर मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगेंगे, यह हमारा अधिकार है.''

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए एक रोडमैप दिया है. हम अलग-अलग गारंटी दे रहे हैं. हमने अपना विचार, रोडमैप और एजेंडा रखा है, अब दिल्ली की जनता को फैसला करना है.''

ये भी पढ़ें:

अशोक गहलोत के सलाहकार और मंत्री ओटाराम देवासी की भिड़ंत, क्यों छिड़ा दोनों में ट्विटर वार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ajmer News: दिल्ली अग्निकांड के शिकार बुजुर्ग दंपति का अंतिम संस्कार, अजमेर में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
दिल्ली अग्निकांड के शिकार बुजुर्ग दंपति का अंतिम संस्कार, अजमेर में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
kota News: शराब के नशे में हेड कांस्टेबल की कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर; एसपी ने किया तत्काल सस्पेंड
kota News: शराब के नशे में हेड कांस्टेबल की कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर; एसपी ने किया तत्काल सस्पेंड
राजस्थान में इबोला वायरस का पहला मामला? यूगांडा से आई महिला में मिले लक्षण, आइसोलेशन में रखा गया
राजस्थान में इबोला वायरस का पहला मामला? यूगांडा से आई महिला में मिले लक्षण, आइसोलेशन में रखा गया
Dungarpur News: डूंगरपुर में 'ऑपरेशन त्रिनेत्र', खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल, बुजुर्ग तस्कर गिरफ्तार
डूंगरपुर में 'ऑपरेशन त्रिनेत्र', खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल, बुजुर्ग तस्कर गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
500 करोड़ी 'जन नायकन' पर मंडराया बड़ा खतरा, थलापति विजय ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को तुरंत पैसे लौटाने का दिया आदेश
थलापति विजय का बड़ा फैसला, 'जन नायकन' के डिस्ट्रीब्यूटर्स को रिफंड होंगे पैसे
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
सिर्फ 45 दिनों में पैसों की बारिश, बैंगन की इस खास वैरायटी से होगी बंपर पैदावार, जानें बुवाई का सही तरीका
सिर्फ 45 दिनों में पैसों की बारिश, बैंगन की इस खास वैरायटी से होगी बंपर पैदावार, जानें बुवाई का सही तरीका
Embed widget