एक्सप्लोरर

सचिन पायलट ने BJP सरकार को घेरा, SI भर्ती परीक्षा और पेपर लीक पर दिया ये बड़ा बयान

Sachin Pilot News: सचिन पायलट ने पेपर लीक और जनगणना को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है.

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट रविवार को जालौर दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा. साथ सचिन पायलट ने कश्मीर में आतंकी हमले पर बयान देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त जवाब दिया जाए. 

उन्होंने पेपर लीक और जनगणना को लेकर सरकार पर हमला बोला. उन्होंने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना बीजेपी सरकार की आदत बन गई है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी ईडी की कमज़ोर कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं.

जालौर के मांडोली में नवनिर्मित मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि लोकसभा पर हमले के समय विपक्ष ने सरकार का समर्थन किया था, वैसे ही आज कांग्रेस भी सरकार के साथ खड़ी है और मांग करती है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए.

पहलगाम आतंकी हमले पर क्या बोले?

पायलट ने कहा कि अब देश 140 करोड़ लोगों की भावनाओं के साथ आतंकी घटनाओं को सहन नहीं करेगा. निर्दोषों को नाम पूछकर मारा जाना दर्शाता है कि भारत की शांति को तोड़ने की साजिश है, जिसे हम सफल नहीं होने देंगे. उन्होंने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करते हुए कहा कि हम दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि जब देश पर हमला होता है, तब सभी विचारधाराएं एकजुट होती हैं.

एसआई भर्ती और पेपर लीक मुद्दे पर पायलट ने मौजूदा बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि आज सरकार के मंत्री भी व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति, चाहे किसी भी दल या विचारधारा का हो, यदि वो नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करता है, तो उसे सजा मिलनी चाहिए. बीजेपी जब विपक्ष में थी तो ऐसे मुद्दों पर जमकर बोलती थी, अब सत्ता में आकर चुप है.

कांग्रेस की एकजुटता पर पायलट ने कहा कि हम पंचायत से लेकर राष्ट्र स्तर तक एकजुट हैं और खड़गे व राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए संगठित होकर काम कर रहे हैं. उन्होंने बीजेपी सरकार को जनता से किए वादों को पूरा न करने वाली सरकार बताया.

वहीं आदिवासी पार्टी के एक विधायक पर ट्रैप कार्रवाई पर पायलट ने कहा कि कानून सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए, लेकिन जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना बीजेपी सरकार की आदत बन गई है. 

 (रिपोर्ट-एच.एल.भाटी)

इसे भी पढ़ें: ऐसा प्यार कहां...! स्ट्रीट डॉग की मौत पर तेरहवीं, बाल मुंडवाए, मोहल्ले के कुत्तों को कराया गया भोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget