एक्सप्लोरर

RPSC Recruitment Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा आज, 3 लेयर में सील्ड प्रश्न पत्र सहित प्रशासन ने की ये तैयारी

RPSC: हर परीक्षा केंद्र के एक कक्ष में 24 अभ्यर्थी ही बैठेंगे. इन सभी 24 अभ्यर्थी के सील्ड प्रश्न पत्र के पैकेट एक अन्य पैकेट में सील्ड होंगे. परीक्षा केंद्र तक एक ट्रक से सील्ड प्रश्नपत्र पहुंचेंगे.

Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार (7 जनवरी) को आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor), लाइब्रेरियन (Librarian) और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (Physical Training Instructor Exam 2023) की परीक्षा के लिए आरपीएससी, जिला प्रशासन, पुलिस और एसआईटी द्वारा संयुक्त रूप से विस्तृत तैयारी की गई है. पेपर लीक के संबंध में गठित एसआईटी के प्रमुख और एटीएस, एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी की संभावना नहीं है. परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के साथ ही परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से पूर्ण करने के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है.

प्रश्नपत्र स्टोर और वितरण, परीक्षा केंद्र पर नियोजित पुलिस कार्मिकों और फ्लाइंग स्क्वॉड के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. इन परीक्षाओं के प्रश्न पत्र नियत स्थान तक पहुंचाने के दौरान समुचित पुलिस व्यवस्था की गई है. इस दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई जाएगी. स्ट्रांग रूम की प्रश्न प्राप्ति से लेकर परीक्षा समाप्ति के बाद सील्ड पैकेट को आयोग तक भेजे जाने की अवधि तक सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी. इसके लिए एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.

तीन लेयर में सील्ड होंगे प्रश्न पत्र
एडीजी सिंह ने बताया कि आरपीएससी ने यह प्रबंध किया है कि प्रश्न पत्र सील्ड कंडीशन में अभ्यर्थी को मिले. हर अभ्यर्थी को एक सील्ड प्रश्न पत्र दिया जाएगा, परीक्षा के दौरान वही उसे खोलेगा. परीक्षा केंद्र के एक कक्ष में 24 अभ्यर्थी ही बैठेंगे. इन सभी 24 अभ्यर्थी के सील्ड प्रश्न पत्र के पैकेट एक अन्य पैकेट में सील्ड होंगे. परीक्षा केंद्र तक एक ट्रक से सील्ड प्रश्नपत्र पहुंचेंगे. ट्रक को खोलने का भी एक इलेक्ट्रॉनिक कोड होगा. यह कोड केंद्र अधीक्षक को परीक्षा से कुछ समय पहले ही बताया जाएगा. इस दौरान केवल केंद्र अधीक्षक ही कीपैड मोबाइल रख सकेंगे.

परीक्षा केंद्रों पर 1 घंटे पहले पहुंचेंगे अभ्यर्थी
परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश कैंडिडेट वेरिफिकेशन सीट मूल आधार कार्ड/फोटो पहचान पत्र और आरपीएससी की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र के आधार पर ही चेकिंग के बाद दिया जाएगा. 

वहीं आरपीएससी ने अभ्यर्थी का आवेदन पत्र फोटो सहित भेजा है. परीक्षा हॉल में निरीक्षक प्रवेश पत्र से इसका मिलान करेंगे और वीडियो ग्राफी भी करवाएंगे. अभ्यर्थी का प्रत्येक स्तर पर इसी फोटो से मिलान किया जाएगा. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में स्वस्थ, सजग और साफ छवि वाले महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए है. फ्लाइंग स्क्वाड भी समय-समय पर विजिट करेंगे.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Politics: राजस्थान में चुनाव क्यों हार गई थी कांग्रेस? अशोक गहलोत ने बता दी असली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget