एक्सप्लोरर

रॉबर्ड वाड्रा से ED की पूछताछ पर अशोक गहलोत भड़के, 'बार-बार बुलाकर...'

Robert Vadra Questioned by ED: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसे कार्रवाई से बीजेपी हमारे मनोबल को नहीं तोड़ सकती.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार (15 अप्रैल) को रॉबर्ड वाड्रा से पूछताछ की. इस पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि रॉबर्ट वाड्रा को बार बार बुलाकर मीडिया ट्रायल किया जा रहा है. रॉबर्ड वाड्रा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद हैं.

नेशनल हेराल्ड को लेकर क्या बोले?

अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "मोदी सरकार की एजेंसी ED द्वारा कांग्रेस पार्टी और नेशनल हेराल्ड की 661 करोड़ रुपये कीमत की संपत्तियों को कब्जे में लेने की कार्रवाई लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास है."

'अब ED की ये कार्रवाई निंदनीय'

पूर्व सीएम ने आगे लिखा, "भाजपा सरकार की मंशा है कि ऐसे प्रयासों से वह धीरे-धीरे कांग्रेस को आर्थिक रूप से अक्षम बना दे. लोकसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग के जरिये कांग्रेस के बैंक खातों को सील कर ऐसा प्रयास किया गया था. पहले IT और अब ED की ये कार्रवाई निंदनीय है."

'किसी भाजपा नेता को एक नोटिस तक नहीं दिया'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "नेशनल हेराल्ड केस को अब पांच साल से भी अधिक का समय हो गया है. ED कांग्रेस के खिलाफ तो गैर-कानूनी रूप से कार्रवाई कर रही है. भाजपा को मिले इलेक्टोरल बॉन्ड्स में साफ तौर पर कंपनियों से अवैध वसूली के सबूत मिले परन्तु ED ने किसी भाजपा नेता को एक नोटिस तक नहीं दिया. इसी प्रकार श्री रॉबर्ट वाड्रा को बार-बार पूछताछ के लिए बुलाकर मीडिया ट्रायल किया जा रहा है. कांग्रेस एक जन आंदोलन की पार्टी है. ऐसी कार्रवाइयों से भाजपा सरकार और ED हमारे मनोबल को नहीं तोड़ सकती."

रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा?

बता दें कि ईडी ने साल 2008 के हरियाणा लैंड डील से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में रॉबर्ट वाड्रा के बयान दर्ज किए. वाड्रा ने इसे बदले की राजनीति करार दिया. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मनी लॉन्ड्रिंग के अलग-अलग मामलों में पूछताछ के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ घंटों समय बिताया है, हजारों पन्नों की जानकारी साझा की है, फिर भी एजेंसी बार-बार उन्हीं मामलों को उठाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget