एक्सप्लोरर

RAS Exam: आरएएस भर्ती परीक्षा का ऑनलाइन भरना होगा डिटेल एप्लीकेशन फॉर्म, 3 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा लिंक

Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना होगा.

RAS Interview Process: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 के तहत मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम भरना होगा. आयोग की वेबसाइट पर सेवावार पदक्रम तथा विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जा चुके हैं. ऑफलाइन भरे गए आवेदन और सेवा प्राथमिकता क्रम को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि 19 सितंबर से 3 अक्टूबर 2022 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम भरने का लिंक उपलब्ध रहेगा. निर्धारित समय के बाद इसके लिए कोई अवसर नहीं दिया जाएगा. आयोग ने मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 और 21 मार्च 2022 को किया था. इसके परिणाम की घोषणा 30 अगस्त 2022 को की थी. मुख्य परीक्षा परिणाम में पास हुए अभ्यर्थियों द्वारा उनकी एसएसओ आईडी में रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर माय रिक्रूटमेंट के अंतर्गत उपलब्ध डिटेल्ड फार्म कम स्क्रूटनी लिंक के माध्यम से विस्तृत आवेदन-पत्र व सेवा प्राथमिकता क्रम भरे जा सकेंगे. विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने के उपरांत ही साक्षात्कार में प्रवेश दिया जाएगा.

फाइनल सबमिट करने के बाद नहीं हो सकेगा संशोधन

आयोग के सचिव अटल ने कहा कि अभ्यर्थी के विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता प्रपत्र फाइनल सब्मिट किए जाने के बाद कोई संशोधन स्वीकार्य नहीं होगा. इसके लिए अन्य कोई अवसर भी नहीं दिया जाएगा. अभ्यर्थी सेवा प्राथमिकता क्रम को फाइनल सबमिट करने से पहले भरी गई सेवा प्राथमिकताओं और अन्य दिशा निर्देशों का ध्यानपूर्वक अवलोकन अवश्य कर लें. अभ्यर्थियों से उक्त परीक्षा में नॉन-टी.एस.पी./टी.एस.पी./एन.जी.ई. पदों हेतु एक ही सेवा प्राथमिकता क्रम प्रपत्र भरवाया जा रहा है. इस प्रकार सेवा प्राथमिकता क्रम का एक ही प्रपत्र भरवाए जाने से टी.एस.पी. अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरवाए गए वरीयता क्रम (1 और 2) को विलोपित समझा जाए.

सेवा प्राथमिकता क्रम के संबंध में उक्त परीक्षा के शुद्धि पत्र दिनांक 28 सितंबर 2021 में जिन सेवाओं में विज्ञापित पदों की संख्या '0' दर्शाई गई है, उन्हें विलोपित किया गया है. इसके साथ ही अधीनस्थ सेवाओं में टी.एस.पी. क्षेत्र की सेवाओं को भी क्रम संख्या आवंटित की गई है. इस प्रकार सेवावार संशोधित पदक्रम आयोग की वेबसाइट पर जारी किया है. जिसके अनुसार जारी सेवा प्रपत्र को ध्यान में रखते हुए ही सेवा प्राथमिकता क्रम भरें. टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थियों की ओर से टीएसपी और नॉन-टीएसपी दोनों प्रकार की सेवाओं के लिए प्राथमिकता क्रम नहीं भरने की स्थिति में उनका दोनों प्रकार की सेवाओं के पदों के लिए विचारण संभव नहीं होगा. सेवा प्राथमिकता क्रम प्रपत्र में राज्य सेवा के जिन पदों में एन.जी.ई.के पद शामिल है. एन.जी.ई में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के एन.जी.ई पदों वाली सेवाओं के सेवा प्राथमिकता क्रम अभ्यर्थी द्वारा भरे गए मूल सेवा प्राथमिकता क्रम के आधार पर स्वतः ही एन.जी.ई के सेवा प्राथमिकता क्रम माने जाएंगे.

अभ्यर्थी के सेवा प्राथमिकता प्रपत्र में जिन सेवाओं को प्राथमिकता क्रम दिया जाएगा, उन्हें केवल उन्हीं सेवाओं हेतु विचारित किया जाएगा. अभ्यर्थी के जिन सेवाओं को प्राथमिकता क्रम में नहीं भरा जाएगा, उन सेवाओं हेतु अभ्यर्थी का स्वयं का परित्याग मानते हुए विचारित नहीं किया जाएगा. अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम भरने के दौरान सेव एंड नेक्स्ट के माध्यम से भरी गई सूचना को सेव कर सकता है. यदि अभ्यर्थी भरी गई सूचना में कोई संशोधन करना चाहता है तो वह फाइनल सबमिट करने से पहले भरी गई सूचना को एडिट/अपडेट कर सकता है.

केवल उत्कृष्ट खिलाड़ी, भूतपूर्व सैनिक और विभागीय कर्मचारी श्रेणी के अभ्यर्थियों  को विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरे जाने के उपरांत दिनांक 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2022 तक अपने विस्तृत आवेदन पत्र मय सेवा प्राथमिकता क्रम दो प्रतियों में एवं आवश्यक दस्तावेजों की स्व-हस्ताक्षरित छायाप्रति के आयोग कार्यालय में डाक अथवा व्यक्तिशः आवश्यक रूप से जमा कराने होंगे. शेष सभी अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र मय सेवा प्राथमिकता क्रम दो प्रतियों एवं आवश्यक दस्तावेजों की स्व-हस्ताक्षरित छायाप्रति के साक्षात्कार के समय प्रस्तुत करने होंगे.

Rajasthan News: 35 साल की मामी को 17 साल के भांजे से हुआ प्यार, पति से तलाक लिए बिना रचाई शादी

Jodhpur Murder Case: तस्करी का बकाया मामले में अपहरण के बाद हत्या, परिजनों ने बाप-बेटे पर दर्ज कराया मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget