एक्सप्लोरर

Jodhpur Murder Case: तस्करी का बकाया मामले में अपहरण के बाद हत्या, परिजनों ने बाप-बेटे पर दर्ज कराया मामला

वायरल वीडियो के मुताबिक संतोष भाखरराम और बेटे रमेश के लिए तस्करी का काम करता था. उसने बाप-बेटे से एक वीडियो में बीस लाख और दूसरे में पचास हजार रुपए बकाया होने का आरोप लगाया.

Murder Case in Jodhpurजोधपुर में युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने हत्या का अंदेशा जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. परिजन बाप बेटे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. उन्होंने फलोदी थाना और मोर्चरी के बाहर धरना दिया. लोहावट रोड पर झाड़ियों से युवक का शव बरामद हुआ था. मामला फलोदी थाना क्षेत्र के लोर्डिया टोल नाका का है. गुरुवार को परिजनों ने बाप बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया. परिजन दोनों की गिरफ्तारी के बिना शव का पोस्टमार्टम नहीं करने दे रहे थे. पुलिस और परिजनों के बीच हंगामा चलता रहा. देर रात युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने पर सहमति बनी.

तस्करी के रुपए मांगने पर हत्या का अंदेशा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मृतक ने तस्करी के रुपए मांगने पर हत्या करने का अंदेशा जताया था. थानाधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि लोहावट थानान्तर्गत हंसादेश गांव निवासी संतोष बिश्नोई की परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया गया है. मृतक के चाचा श्रवण कुमार ने शिवपुरी गांव निवासी भाखरराम और बेटे रमेश पर मामला दर्ज करवाया है. गौरतलब है कि मृतक संतोष दस सितंबर को घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं. संतोष का शव बुधवार को बरामद हुआ था. शव को फलोदी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है. मृतक संतोष के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. बताया जा रहा है कि वीडियो अपहरण के दौरान का है.

Jodhpur Crime News: लिव इन में रह रही पार्टनर का खौफनाक अंत, हत्या को सुसाइड में बदलने की साजिश का ऐसे हुआ खुलासा

वीडियो में पुलिस से रुपए दिलाने की अपील

मृतक ने विधायक किशनाराम का नाम लेकर मदद की अपील की. पुलिस से भी बकाया रुपए दिलाने का आग्रह किया है. वायरल वीडियो के मुताबिक संतोष भाखरराम और बेटे रमेश के लिए तस्करी का काम करता था. उसने बाप-बेटे से एक वीडियो में बीस लाख और दूसरे में पचास हजार रुपए बकाया होने का आरोप लगाया. उसका कहना था कि रुपए मांगने के लिए दोनों के पास गया था. बाप बेटे ने एमडी और अन्य मादक पदार्थ देकर नशेड़ी बना दिया. दोनों पर हत्या करने का अंदेशा भी जताया. परिजनों का आरोप है कि आरोपी भाखरराम और बेटा रमेश चार साल से मृतक संतोष से तस्करी करवा रहे थे.

गिरफ्तारी के बाद पोस्टमार्टम पर अड़े परिजन 

पता लगने पर परिजनों ने तस्करी छुड़वा दी थी. दोनों आरोपी बार-बार संतोष को बुला रहे थे. दस सितंबर को संतोष तस्करी की बकाया राशि लेने का कहकर घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं. हत्या का मामला दर्ज कराने के साथ ही परिजन आरोपी बाप बेटे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. गिरफ्तारी के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाने पर अड़ गए. परिजनों ने मोर्चरी और फलोदी थाने के बाहर इकट्ठा होकर धरना भी दिया. रात को पुलिस से निष्पक्ष जांच का भरोसा मिलने पर पोस्टमार्टम को राजी हुए. आज शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया. 

Bhilwara News:पत्नी ने धोकर सुखाई 400 रुपये की शर्ट हुई चोरी तो पति पहुंचा थाने, पुलिस से लगाई ढूंढने की गुहार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
Embed widget