एक्सप्लोरर

Ashok Gahlot On PM Speech: पीएम मोदी के भाषण की टाइमिंग पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने उठाया सवाल, जानें क्या कहा

Ashok Gahlot On PM Speech: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री के दिल में चोर नहीं होता तो वो भाषण का समय 9 बजे सुबह का नहीं चुनते.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के शुक्रवार के भाषण की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए हैं. गहलोत ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री मोदी जी के दिल में चोर नहीं होता तो वो सुबह 9 बजे अपने भाषण के समय को नहीं चुनते. गहलोत ने कहा कि राष्ट्रपति का भाषण भी होता है तो रात को आठ बजे, जिससे लोग आराम से उनकी बातों को सुन सकें. राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि सुबह 9 बजे लोग ऑफिस जाने के लिए बिजि रहते हैं. इसे देखते हुए ही मोदी जी ने देश के नाम संबोधन के लिए सुबह 9 का समय चुना. 

पीएम मोदी के भाषण पर प्रियंका गांधी ने क्या कहा था

राजस्थान में कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे और विस्तार की खबरों के बीच अशोक गहलोत का यह बयान सामने आया है. अब तक मिली खबरों के मुताबिक रविवार को अशोक गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. तीन मंत्रियों के इस्तीफे के बाद गहलोत कैबिनेट में मंत्रियों के 12 पद रिक्त हुए हैं. नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा.

Rajasthan Cabinet Reshuffle: राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार कल, शाम 4 बजे होगा शपथ ग्रहण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह देश को संबोधित किया था. इसी भाषण में प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी. इन कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान पिछले करीब एक साल से प्रदर्शन कर रहे थे. कांग्रेस ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे किसानों की जीत बताया था. सरकार की इस घोषणा के बाद कांग्रेस शनिवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में किसान विजय दिवस मना रही है. इस दौरान जिला और ब्लॉक स्तर पर किसान विजय दिवस पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया जा रहा है. 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने की प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद सरकार की नियत पर संदेह जताया था. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था, ''आपकी नियत और आपके बदलते हुए रुख पर विश्वास करना मुश्किल है.''   

Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में अशोक गहलोत की कैबिनेट से तीन मंत्रियों ने इस्तीफे की पेशकश की, जल्द होगा कैबिनेट का विस्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget