एक्सप्लोरर

राजसमंद में पत्नी बनी कातिल, प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

RajasthanCrime News: राजस्थान में प्रेमी संग रहने की चाह में पत्नी ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति का कत्ल कराया. पति को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. चारों आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Crime: राजस्थान के राजसमंद जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक पत्नी ने पति से छुटकारा पाने और प्रेमी के साथ रहने की सनक में प्रेमी और उसके 2स्तों के हाथों अपने ही सुहाग का कत्ल करा दिया. कत्ल की साजिश में वह पूरी तरह शामिल रही.

पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ ही कत्ल की वारदात में शामिल 2 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. कत्ल की यह  वारदात राजसमंद जिले के कांकरौली थाना क्षेत्र में 24 जून को हुई थी. पुलिस को यहां शेर सिंह नाम के एक शख्स की लाश मिली थी. पहली नजर में ही यह लग रहा था कि किसी ने शेर सिंह का कत्ल किया है. 

शेर सिंह को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया

पुलिस ने बड़ी संख्या में CCTV फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया तो सामने आया कि कार सवार 3 लोगों ने 35 साल के शेर सिंह की बाइक को पहले टक्कर मारी. जैसे ही वह बाइक से गिरा, कार सवार लोगों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया. शेर सिंह को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया.

पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर 2 दिन पहले शौकीन कुमार और दुर्गा प्रसाद मेघवाल नाम के 2 लोगों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि हत्या की सनसनीखेज वारदात में वह अपने दोस्त राम सिंह राणावत के कहने पर शामिल हुए थे. राम सिंह हत्या की इस वारदात में न सिर्फ शामिल था, बल्कि वहीं मुख्य अभियुक्त भी है.

फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी की गई

राम सिंह राणावत को पकड़ने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था और एक से दूसरे शहर चला जा रहा था. उसने जियो कंपनी का एक नया सिम कार्ड भी लिया था. पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन माउंट आबू में मिली तो वहां टीमें भेजी गईं और फिल्मी अंदाज में उसकी गिरफ्तारी की गई.

राम सिंह राणावत ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि इस वारदात में मृतक शेर सिंह की पत्नी प्रमोद कंवर भी शामिल थी. प्रमोद ने ही पति से छुटकारा पाने और उसके साथ रहने के लिए पूरी योजना तैयार की थी. वह पति शेर सिंह के एक-एक मूवमेंट की जानकारी आरोपियों को दे रही थी.

पत्नी ने ही जबरदस्ती पति को घर से बाहर भेजा

पत्नी प्रमोद कंवर ने एक दिन पहले भी पति शेर सिंह को मौत के घाट उतारने की साजिश रची थी. हालांकि 23 जून को शेर सिंह तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से घर से बाहर ही नहीं निकला. अगले दिन 24 जून को भी पत्नी प्रमोद ने ही जबरदस्ती पति शेर सिंह को घर से बाहर भेजा था. 

राजसमंद पुलिस ने इस मामले में पत्नी प्रमोद कंवर और उसके प्रेमी राम सिंह राणावत के साथ ही वारदात में शामिल 2 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक पत्नी प्रमोद कंवर के राम सिंह से अवैध संबंध थे. 2नों साथ रहना चाहते थे, लेकिन पति शेर सिंह उनके प्रेम संबंधों में आड़े आ रहा था.

चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया

उन्हें लगा था कि पुलिस यह मान लेगी कि पति शेर सिंह की मौत सड़क हादसे में किसी वाहन की टक्कर लगने से हुई है. इसके बाद वह 2नों आराम से साथ रह सकेंगे. फिलहाल चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े
जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget