एक्सप्लोरर

मां ने 13 साल के बेटे को बाजार ले जाने से किया इंकार तो नाबालिग ने उठाया ये खौफनाक कदम

Rajsamand Suicide Case: राजसमंद में एक नाबालिग की मौत का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार्रवाई में जुट गई है

Rajsamand News Today: उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां अपने 13 साल के बेटे को बाजार नहीं ले गई, इस बात से नाराज होकर उसने अपनी जीवन लीला खुद से समाप्त कर ली.

इस मामले में मां के जरिये बाजार ले जाने से इंकार की बात बेटे को इतनी नागवार गुजरी कि उसने खुद को फंदे से लटका कर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद कोहराम मच गया. क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई कि इतनी कम उम्र के बच्चे ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया. इकलौते बेटे को खोने के बाद परिवार सदमे में हैं. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, राजसमंद के राजनगर थाना क्षेत्र के पुतोल क्षेत्र में रहने वाले 13 साल के कौशलराज ने आत्महत्या कर लिया. कौशल की मां घर के लिए जरूरी सामान लेने बाजार जा रही थी, वह अपने से साथ बेटी को भी बाजार ले जा रही थी. इस दौरान कौशल भी मां के साथ बाजार जाने की जिद करने लगा.

पीड़ित मां ने कौशल को बाजार ले जाने से यह कहते हुए मना कर दिया बाहर गर्मी बहुत तेज है, गर्मी से उसकी तबियत खराब हो जाएगी. इसके बावजदू कौशल अपनी जिद पर अड़ा रहा. गर्मी से बेटे की तबियत खराब ना हो इसलिए मां उसे घर पर ही छोड़कर ही बेटी के साथ बाजार चली गई. 

दरवाजा तोड़कर परिजन घुसे अंदर
कौशलराज अपनी बहन को जाते देख मां से नाराज हुआ और कमरे में चला गया, जब मां और बेटी घर लौटे तो घर का अंदर से दरवाजा लगा हुआ था. मां बेटी ने दरवाजा खोलने के लिए लगातार दरवाजा खटखटाते हुए कई बार आवाज दी.

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर, उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया. अंदर जाकर देखा तो बेटा साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला. फंदे से लटका हुआ देखकर परिजनों के होश फाख्ता हो गए. कौशल के आत्महत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

विदेश में रहते हैं मृतक के पिता 
इस मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची राजनगर पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक कौशल के पिता विदेश (वियतनाम) में है. बेटे की मौत की खबर सुनकर वह राजसमंद के लिए निकल पड़े हैं. मृतक कौशल कक्षा 6 का छात्र था.

ये भी पढ़ें: Kota News: कोटा कलेक्टर ने स्टूडेंट्स से किया संवाद, जीवन में कामयाबी का दिया गुरु मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget