एक्सप्लोरर

Udaipur: विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले राजनाथ सिंह, कहा- 'भौतिक विकास के साथ अध्यात्म की भी जरूरत'

Rajasthan Assembly Elections 2023: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रसिद्ध लेखक थॉमस फ्रीडमैन के लेख का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अमेरिकी अखबार में इंफोसिस और अलकायदा के तुलनात्मक लेख से हंगामा मच गया.

Rajnath Singh in Udaipur: उदयपुर के जनार्दन राय नागर डीम्ड विश्वविद्यालय का आज दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ. दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की. छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने अर्थव्यवस्था और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि राजस्थान आने पर राणा की शक्ति, मीरा की भक्ति, पन्नाधाय की युक्ति, भामाशाह की संपत्ति स्वाभाविक रूप से सामने आ जाती है.

राजनाथ सिंह ने कहा, 'मैंने भी विश्वविद्यालय का जीवन जिया है. इसलिए डिग्री मिलने का अनुभव समझ सकता हूं.' उन्होंने मेडल पानेवाले छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रसिद्ध लेखक थॉमस फ्रीडमैन के लेख का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अमेरिकी अखबार में इंफोसिस और अलकायदा के तुलनात्मक लेख से हंगामा मच गया.

दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

थॉमस फ्रीडमैन ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि इंफोसिस में पढ़े लिखे, मिशन के लिए प्रतिबद्ध युवक होते हैं और अलकायदा में भी पढ़े लिखे, मिशन के लिए प्रतिबद्ध होते हैं. लेकिन एक की भूमिका समाज के लिए कल्याणकारी है और दूसरे की भूमिका समाज के लिए विनाशकारी है. मनुष्य के लिए जीवन में संस्कार बहुत महत्वपूर्ण होते हैं.

संस्कार नहीं होने पर समाज के लिए भूमिका विनाशकारी होगी. मनुष्य को भौतिक विकास के साथ अध्यात्म की भी जरूरत है. अध्यात्म सिर्फ मंदिर, मस्जिद में ही प्रार्थना करना नहीं, मन को बड़ा करना भी कहा गया है. अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे 'छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता.' 

डिग्री पानेवाले छात्रों को दी शुभकामनाएं

उन्होंने दावा किया कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था हो गया है. वर्ष 2014 से पहले दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का आकार 10वें और 11वें नंबर पर था. मैं कहता हूं कि अब दुनिया के लोग भारत में अपने सपने देख रहे हैं. पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता नहीं था, बोलता भी तो कोई ध्यान नहीं देते थे, अब भारत बोलता है तो सभी कान खोलकर सुनते हैं.

सोचते हैं आखिर भारत बोल क्या रहा है. इसके अलावा अपने संबोधन में उपाधियां पाने वाले स्टूडेंट्स को बधाई दी और उद्यमिता पर जोर देते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे मे जिक्र किया.

Rajasthan Election: चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों को लुभाने के लिए AIMIM चीफ ओवैसी ने चला दांव, आरक्षण की वकालत कर मचाई सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget