एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: शिवसेना में शामिल हुए राजेंद्र गुढ़ा, एकनाथ शिंदे ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Rajasthan Election: राजस्थान कांग्रेस के बागी विधायक राजेंद्र गुढ़ा आज शिवसेना में शामिल हो गए. एकनाथ शिंदे ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है.

राजस्थान विधानसभा में बीते दिनों लाल डायरी दिखाकर सियासी हलचल मचाने वाले बर्खास्त मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा एक बार फिर सुर्खियों में है. राजस्थान के बागी विधायक राजेंद्र गुढ़ा आज शिवसेना में शामिल हो गए.  एकनाथ शिंदे ने गुढ़ा को पार्टी की सदस्यता दिलाई है. अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले राजस्थान कांग्रेस के बागी विधायक राजेंद्र गुढ़ा को शनिवार को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने पार्टी में शामिल किया.

दरअसल गुढ़ा के बेटे शिवम का 18वां जन्मदिन मनाने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार को उदयपुरवाटी के गुढ़ा गांव पहुंचे जहां उन्होंने गुढ़ा को शिवसेना ज्वॉइन करवाई. इस दौरान शिंदे ने शिवसेना परिवार में गुढ़ा का स्वागत किया.

मालूम हो कि गुढ़ा को कांग्रेस सरकार ने लाल डायरी प्रकरण होने के बाद मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था हालांकि गुढ़ा को अभी तक पार्टी से बाहर नहीं निकाला गया है. वहीं गुढ़ा ने भी लाल डायरी पर अब एक अंतहीन चुप्पी साध रखी है. 

वहीं गुढ़ा का पार्टी में स्वागत करते हुए शिंदे ने इस मौके पर सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान के सीएम ने एक साल पहले यहीं पर कहा था कि गुढ़ा की वजह से मैं मुख्यमंत्री हूं लेकिन फिर उन्हें ही बर्खास्त कर दिया. शिंदे ने कहा कि इसका जवाब चुनावों में जनता देगी.

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त किया जिसका जवाब अब जनता देगी क्योंकि आपने अपराध पर सवाल उठाया था, कोई गलती नहीं की जो आपने मंत्री पद त्यागा है, हमने भी आपकी तरह बाला साहेब के विचारों के लिए सत्ता छोड़ी थी. उन्होंने कहा कि आपने महिलाओं के लिए जनता की आवाज उठाई है जिसमें क्या गलती की, सच्चाई का साथ देना गुनाह है क्या. 

बता दें कि हाल ही में राजेंद्र गुढ़ा ने एक और विवादित बयान दिया. राजेंद्र गुढ़ा उदयपुरवाटी बस स्टैंड पर जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे. जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए राजेंद्र गुढ़ा ने अपनी जाति से वोट लेने को नपुंसकता दूसरी जाति के वोट लेने को मर्दानगी बता दिया. साथ ही उन्होंने ये दावा भी किया कि 20-25 दिन में आचार संहिता लग जाएगी. उन्होंने कहा कि उसके बाद मैं ही वापस आऊंगा.

MP Election 2023: कांग्रेस की 'जन आक्रोश यात्रा' के एलान पर भड़के BJP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'पहले माफी मांगो यात्रा निकालो'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: जंगल में बकरियां चराने गए भाई-बहन की मौत, परिवार ने इस बात की जताई आशंका
सिरोही: जंगल में बकरियां चराने गए भाई-बहन की मौत, परिवार ने इस बात की जताई आशंका
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में SOG का ताबड़तोड़ एक्शन, 20 से ज्यादा डिटेन, 45 से पूछताछ
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में SOG का ताबड़तोड़ एक्शन, 20 से ज्यादा डिटेन, 45 से पूछताछ
PM मोदी की अपील के बाद जयपुर में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की बिक्री, लोगों को इस बात का सता रहा डर!
PM मोदी की अपील के बाद जयपुर में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की बिक्री, लोगों को इस बात का सता रहा डर!
NEET Paper Leak: बड़ा खुलासा, जयपुर से होकर नासिक से जुड़े तार, सीकर के दो कोचिंग सेंटर पर शक की सुई
NEET Paper Leak: बड़ा खुलासा, जयपुर से होकर नासिक से जुड़े तार, सीकर के दो कोचिंग सेंटर पर शक की सुई

वीडियोज

PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis
Big Breaking: America के रुख से पाकिस्तान में मची हलचल | US Iran War | Pakistan | Middle East
MG Cyberster and BMW M440i | India’s Best Convertibles? | #mg #mgcyberster #bmw #autolive
Vijay के शपथ समारोह में Trisha Krishnan बनीं सुर्खियों की वजह | Breaking | ABP News
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | PM Modi Appeal | Himanta Biswa Oath Ceremony | Assam CM | Kerala

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान, 'जब से PM मोदी ने देशवासियों से अपील की है, पूरा...'
शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान, 'जब से PM मोदी ने देशवासियों से अपील की है, पूरा...'
ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के बाद अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद के आरोप में चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध
ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के बाद अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद के आरोप में चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध
'युवाओं के भविष्य के साथ अपराध...', NEET पेपर लीक को लेकर गुस्से में राहुल गांधी, पीएम मोदी से कहा ये
'युवाओं के भविष्य के साथ अपराध...', NEET पेपर लीक को लेकर गुस्से में राहुल गांधी, पीएम मोदी से कहा ये
BAN vs PAK: बांग्लादेश से बुरी तरह हारा पाकिस्तान, लगातार तीसरी हार से करवा ली फजीहत, साढ़े 6 फुट के गेंदबाज ने मचाई तबाही
बांग्लादेश से बुरी तरह हारा पाकिस्तान, लगातार तीसरी हार से करवा ली फजीहत, साढ़े 6 फुट के गेंदबाज ने मचाई तबाही
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
Explained: तेल-गैस की किल्लत और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी का विदेश दौरा क्यों, किन पांच देशों से भारत के लिए क्या लाएंगे?
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी का विदेश दौरा क्यों, किन पांच देशों से भारत के लिए क्या लाएंगे?
जिन ज्योतिषाचार्य ने की थी विजय के CM बनने की भविष्यवाणी, उन्हें अब सरकार में मिला बहुत बड़ा पद
जिन ज्योतिषाचार्य ने की थी विजय के CM बनने की भविष्यवाणी, उन्हें अब सरकार में मिला बहुत बड़ा पद
Pasta Cooking Tips: रेस्तरां जैसा पास्ता घर में नहीं बनता तो सुधारें ये 7 गलतियां, चाटते रह जाएंगे उंगलियां
रेस्तरां जैसा पास्ता घर में नहीं बनता तो सुधारें ये 7 गलतियां, चाटते रह जाएंगे उंगलियां
Embed widget