एक्सप्लोरर

राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का अशोक गहलोत पर गंभीर आरोप, कहा- 'महेश जोशी तो छोटी मछली...'

Rajendra Gudha On Ashok Gehlot: राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि जल जीवन विभाग के मंत्री महेश जोशी अशोक गहलोत के बेहद करीबियों में थे. ऐसे में उनकी सहमति के बिना घोटाला होना संभव ही नहीं है.

Rajendra Gudha On Ashok Gehlot: राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ईडी द्वारा पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए पूर्व मंत्री महेश जोशी को उन्होंने छोटी मछली बताया है. इसके अलावा उन्होंने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए विधायक जय कृष्णा पटेल को लेकर भी बयान दिया.

राजेंद्र गुढ़ा ने कहा, "इस घोटाले के असली मुजरिम तो पूर्व सीएम अशोक गहलोत हैं. मेरे पास अशोक गहलोत के खिलाफ तमाम सबूत हैं. जांच एजेंसी ईडी अगर चाहेगी तो वह तमाम सबूत देने को तैयार हैं. ईडी ने इंट्रेस्ट नहीं लिया तो मैं सभी सबूतों को सार्वजनिक कर दूंगा. 

'अशोक गहलोत के बिना नहीं हिलता था पत्ता'
उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा, "जब वह सीएम थे तो उनकी मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता था. जल जीवन विभाग के मंत्री महेश जोशी उनके बेहद करीबियों में थे. ऐसे में उनकी सहमति के बिना घोटाला होना संभव ही नहीं है. महेश जोशी के हिस्से में सिर्फ खुरचन आई थी, जबकि मलाई पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने खाई थी."

रिश्वत लेते पकड़े गए विधायक पर क्या कहा?
वहीं राजेंद्र गुढ़ा ने सोमवार (5 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए विधायक जय कृष्णा पटेल के मुद्दे पर भी अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि पहली बार का विधायक था और अनाड़ी था, वरना पैसा लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा ना जाता. उसे अभी इस तरह से पैसा लेना नहीं आता है तमाम लोग करोड़ों रुपये डकार जाते हैं और किसी को पता नहीं चलता.

गहलोत सरकार में मंत्री थे गुढ़ा
बता दें कि राजेंद्र गुढ़ा अशोक गहलोत सरकार में भी मंत्री थे. विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था. वह अपनी ही सरकार पर निशाना साधने लगे थे.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget