एक्सप्लोरर

Nathdwara News: राजस्थान के इस शहर में बनी विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा, 6 नवम्बर को होगा अनावरण

राजस्थान के नाथद्वार में विश्व की सबसे ऊंची और बड़ी भगवान शिव की प्रतिमा बनी है. इस प्रतिमा का अनावरण 6 नवंबर को रामकथा वाचक मुरारी बापू द्वारा किया जाएगा.

Rajasthan News: राजस्थान में लंबे वक्त के इंतजार के बाद एक बड़ा और नया आयाम स्थापित होने जा रहा है. प्रदेश के राजसमन्द जिले के नाथद्वार में बनी विश्व की सबसे ऊंची और बड़ी प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है. यह अनावरण 6 नवंबर को रामकथा वाचक मुरारी बापू द्वारा किया जाएगा. इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है. अनावरण का कार्यक्रम 29 अक्टूबर से शुरू हुआ. यानी मुरारी बापू द्वारा रामकथा शुरू की गई जो 6 नवम्बर तक चलेगी इसके बाद उसी दिन शिव प्रतिमा का भव्य अनावरण होगा. यह शिव प्रतिमा दुनिया की 5 सबसे बड़ी शिव प्रतिमाओं से है और भगवान शिव इस प्रतिमा में बैठे हुए नजर आएंगे.
 
शिव के कंधे से दिखेंगी अरावली की पहाड़ियां
बैठे हुए भगवान शिव की इस प्रतिमा के अभिषेक के लिए 5-5 हजार लीटर क्षमता के 2 बड़े तालाब बनाए गए हैं. प्रतिमा में 280 फीट तक लिफ्ट लगी है. इस लिफ्ट से भगवान शिव के कंधे से श्रद्धालु अरावली की पहाड़ियां देख सकेंगे. इसके निर्माण में 10 साल से ज्यादा का वक्त लगा है. ये एक मात्र प्रतिमा है जिसमें लिफ्ट, सीढ़ियां, लोगों के बैठने के लिए हॉल बनाया गया है. निर्माण कार्य की शुरुआत में 251 फीट ऊंची शिव प्रतिमा बनाना तय किया था, लेकिन बाद में मिराज समूह के मदन पालीवाल ने ऊंचाई 351 फीट करने का निर्णय लिया. इस मूर्ति को मिराज ग्रुप की सीएमडी मदनलाल पालीवाल द्वारा बनवाया गया है.

अलग-अलग लिफ्ट से पहुंचेंगे भक्त
दो लिफ्ट में एक बार में 29-29 श्रद्धालु 110 फीट तक ऊपर जा सकेंगे. इसके बाद 280 फीट तक 13-13 श्रद्धालु एक साथ जा आ सकेंगे. मेंटेनेंस स्टाफ के लिए 3 सीढ़ियां भी होगी. साल  2012 में इसकी नींव मुरारी बापू ने रखी थी उस दौरान मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौके पर मौजूद थे. यहीं नहीं शिव प्रतिमा के अंदर हॉल बनाया गया है जिसमें प्रोजेक्टर पर निर्माण कार्य की शुरुआत से अंत तक की प्रक्रिया बताई जाएगी. ये भी बता दें कि कर्नाटक के मरूदेश्वर मंदिर में 123 फीट की शिव प्रतिमा, नेपाल स्थित कैलाशनाथ मंदिर में 143 फीट ऊंची शिव प्रतिमा, तमिलनाडु स्थिल आदियोग मंदिर में 112 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और मॉरीशस में मंगल महादेव की 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा है. इन सबसे ऊंची प्रतिमा अब  राजस्थान के नाथद्वारा में बनी है.

प्रतिमा से जुड़ी खास बातें 

  1. नाथद्वारा स्थित इस शिव प्रतिमा का वजन 3 हजार टन है.
  2. 26 बीघा में फैला है प्रतिमा स्थल. जहां कैफेटेरिया, गार्डन सहित कई सुविधाएं है.
  3. इसमें 2600 टन स्टील और लोहे से निर्माण हुआ है. 
  4. 2500 साल तक कुछ नहीं होगा.
  5. 250 किमी रफ्तार से चलने वाली हवाएं भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी.
  6. 70 फीट ऊंचा है शिव भगवान का चेहरा.

    यह भी पढ़ेंः
    Navratri: बूंदी के इस मंदिर में भक्तों की मुराद नहीं जाती है खाली, आज रात 12 बजे होगी विशेष पूजा, उमड़ी भीड़

    Jaipur News: अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं बैंककर्मी, सुसाइड नोट में पति पर लगाया ये बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget