एक्सप्लोरर

Rajasthan: कोटा में बजट के चौथे दिन ही पांच योजनाओं पर काम शुरू, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Rajasthan News: कोटा में बजट के चौथे दिन ही योजनाओं पर काम शुरू होने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस 4 चार सोती रही, 5वें साल घोषणाएं की, जो पूरी नहीं हो सकी.

Rajasthan Latest News: कोटा जिला प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चार साल तक सोती रही और पाँचवें साल उन्हें जनता की याद आई और जनता के बीच गई और अनाप-शनाप घोषणा कर दी, जो पूरी नहीं हो सकती थी. उन्होंने कहा कि यह सरकार ज्यादा समय तक आपसी लड़ाई में होटलों में रही. प्रभारी मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर हो सकता है, लेकिन हमारी सरकार ने 10 जुलाई को बजट पेश किया और उसके चार दिन बाद ही कोटा की पांच घोषणाओं पर काम शुरू कर दिया.

गौतम दक बजट घोषणाओं के बाद कोटा प्रवास पर हैं, प्रभारी सचिव टी रवि कांत भी कोटा में बजट घोषणाओं को पूर्ण करने के लिए बैठक ले रहे हैं, अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं और जल्द से जल्द कार्य शुरू हो इसका प्रयास कर रहे हैं. प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल ने अंतिम व्यक्ति तक बजट की योजनाएं पहुंचने का काम किया है, इसमें हर वर्ग को लाभान्वित किया गया है. 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि बजट किसान, युवा, ग्रामीण, उद्योगपति हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए लाया गया है. हम राजस्थान को विकास के पथ पर कैसे बढ़ा सकते हैं इसका ध्यान भी मुख्यमंत्री ने रखा है. पहले बजट में ही चार लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा अपने आप में इतिहास है. प्रभारी मंत्री ने पिछली सरकार पर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि उन्होंने 5 साल तक देखा नहीं और 5 साल बाद अंतिम बजट में मनगढ़ंत सी अनेक लुभावी घोषणा कर देते हैं. आज धरातल पर उनका आता पता नहीं है.

कोटा में जल्द शुरू होगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

गौतम कुमार दक ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री की भावनाएं सभी के सामने हैं. वह घोषणाएं भी करते हैं और उसका इंप्लीमेंटेशन भी करते हैं. आज किस प्रकार से बजट में जो घोषणाएं हुई केवल चार दिन में ही पांच घोषणाओं को पूरा कर दिया गया है. जमीन का आवंटन कर दिया गया है. हमारी सरकार जमीन पर काम करने वाली सरकार है. उन्होंने कहा कि कोटा में जल्द ही ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का काम शुरू होगा, इसका शिलान्यास भी हम करेंगे और इसका लोकार्पण भी हम ही करेंगे. इसके साथ ही जो भी समस्याएं आ रही है उसे भी दूर किया जाएगा. वहीं एक अच्छा बस स्टैंड बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है और इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़े : Rajasthan: BJP ने इस रणनीति के साथ राजस्थान उपचुनाव का फूंका बिगुल, जातीय समीकरण साधने में जुटी कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget