एक्सप्लोरर

Rajasthan: BJP ने इस रणनीति के साथ राजस्थान उपचुनाव का फूंका बिगुल, जातीय समीकरण साधने में जुटी कांग्रेस

Rajasthan By-Election 2024: लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी ने अपनी रणनीति बदल दी है. जबकि कांग्रेस भी जातिगत मुद्दों और संविधान को लेकर मैदान में उतरने की पूरी तैयारी कर रही है.

Rajasthan Bypoll 2024: राजस्थान में पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी जहां इस बार बड़ी रणनीति बनाने जा रही है, तो वहीं कांग्रेस अपने पुराने फार्मूले के तहत चुनाव में उतरेगी. बीजेपी सूत्रों का कहना है कि इस बार केंद्र सरकार की योजनाओं और पीएम नरेंद्र मोदी की बातें वहां ज्यादा नहीं होगी. 

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने कितना काम किया है और किन मुद्दों पर वहां काम चल रहा है. इन बातों को घर-घर बताना है. बजट में जो चीजें दी जा रही है, जिन क्षेत्रों के लिए जो घोषणाएं हुई हैं. इन सभी बातों को वहां के स्थानीय लोगों को बताया जाएगा. स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को मजबूती से इस काम पर लगाया जाएगा. लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी ने अपनी रणनीति बदल दी है. 

कांग्रेस इन मुद्दों पर लड़ेगी चुनाव
वहीं कांग्रेस भी जातिगत मुद्दों और संविधान को लेकर मैदान में उतरने की पूरी तैयारी कर रही है. झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर और चौरासी विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी के विधानसभा प्रभारी अब मैदान में उतर रहे हैं. जिसमें वह वहां के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे. इसके बाद टिकट देने पर फैसला लिया जाएगा. 

इस बार नए समीकरण और मुद्दों को लेकर पार्टी टिकट पर मुहर लगाने की तैयारी में है. इसके साथ ही इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए बजट में जो वादे किये गए हैं उसकी चर्चा होगी. खासकर किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए जो राहत बजट में दी गई है, उसपर पार्टी का पूरा फोकस है. इस बार पीने के पानी और सिंचाई की व्यवस्था पर चर्चा होगी.

कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस?
राजस्थान की जिन पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं. यह सभी सीटें इंडिया गठबंधन की है. इसलिए कांग्रेस अभी किसी फाइनल नतीजे पर नहीं है, क्योंकि यहां पर टिकट बंटवारे के लिए इतंजार है. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि पार्टी सभी पांचों सीटों पर तैयारी कर रही है. बस इंतजार है गठबंधन की तरफ से कि क्या फैसला होने वाला है, क्योंकि सांसद हनुमान बेनीवाल के सुर कई बार बदल चुके हैं. इसलिए अभी कांग्रेस पार्टी कोई भी फैसला सार्वजनिक नहीं कर पा रही है. मगर जातिगत समीकरण और संविधान को मुद्दा बनाना चाह रही है.

ये भी पढ़ें: 'ईमानदारी का चोला पहनकर...', मंत्री मदन दिलावर का पूर्व CM अशोक गहलोत पर गंभीर आरोप

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget