एक्सप्लोरर

Rajasthan: शादियों में क्यों होती है तोरण की रस्म? जानिए क्या है इसकी मान्यता और इतिहास

दूल्हा जब अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है तो सबसे पहली रस्म यह होती है. तोरण कितने प्रकार के होते हैं और तोरण की क्या मान्यता है और तोरण का क्या इतिहास है आइए जानते हैं.

Jodhpur News: हिंदू रीति रिवाज के अनुसार होने वाली शादी में कई रस में होती हैं. इनमें भी सबसे अहम होती हैं मेहंदी, हल्दी, गणपति निमंत्रण, तोरणमार,अग्नि के सात फेरों की रस्म. आज हम आपको तोरण की रस्म के बारे में बताने जा रहे हैं. दूल्हा जब अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है तो सबसे पहली रस्म यह होती है. तोरण कितने प्रकार के होते हैं और तोरण की क्या मान्यता है और तोरण का क्या इतिहास है आइए जानते हैं. 

दो प्रकार के होते हैं तोरण
दरअसल तोरण दो प्रकार के होते हैं. एक तो शादी विवाह के दौरान दुल्हन के दरवाजे पर बंधने वाला तोरण. इस पर तोते का निशान होता है. वहीं दूसरा घर में शुभ कार्य या गृह प्रवेश या अनुष्ठान के दौरान लगाया जाने वाला तोरण. इस पर गणेश जी और स्वास्थ्य का निशान होता है. लेकिन पिछले कुछ समय से फैशन और रेडीमेड तोरण आने के बाद शादी वाले घर में दुल्हन के दरवाजे पर बंधने वाला तोरण उस पर गणेश जी व स्वास्थ्य की फोटो लगी होती है जो कि एक तरह से अपशकुन माना जाता है लेकिन लोगों की जानकारी नहीं होने के चलते इस तरह से काम होता है.

अब रेडीमेड तोरण का चलन
जोधपुर के पुश्तेनी दुकानदार राजू प्रजापति जो कि बरसों से तोरण बनाने का काम कर रहे हैं, ने बताया कि आजकल लोग शादियों में गणेशजी वाला तोरण ले जाते हैं जो कि हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक गलत है. शादी के मौके पर तोत के निशान वाला तोरण ले जाना चाहिए. गणेशजी वाला तोरण घर के दूसरे शुभ कार्यों के लिए होता है. 

क्यों होती है तोरण की रस्म?
दरअसल तोरण को लेकर अलग मान्यता है. दुल्हन के घर के बाहर तोते का तोरण लगाया जाता है क्योंकि यह प्राचीन समय से एक दंतकथा है उसके अनुसार जब दूल्हा अपने ससुराल शादी के लिए पहुंचता है तो दुल्हन के घर पर तोते के रूप में एक राक्षस बैठा होता है जो कि वह दूल्हे में प्रवेश करता है और उस दुल्हन से शादी कर लेता है फिर बाद में उस दुल्हन को परेशान करता है. इस कहानी में बताया गया है कि एक राजकुमार हुआ करता था जिसकी शादी के दौरान वह अपने बारात लेकर जैसे ही ससुराल पहुंचा तो उसको घर के ऊपर तोते में राक्षस नजर आया.  राजकुमार ने अपनी तलवार निकालकर उस उस राक्षस को मार गिराया. उसके बाद दोनों की शादी हुई और शादीशुदा जिंदगी शांति वह बिना किसी व्यवधान के जीवन भर रहे उसी के बाद से दुल्हन के घर पर बांधे जाने वाले तोरण में तोता लगे हुए होते हैं.

घर के कार्यो में होता है गणेशजी वाले तोरण का इस्तेमाल
वहीं गणेश जी लगे तोरण घर में शुभ कार्य गृह प्रवेश व अनुष्ठान के दौरान लगाया जाता है. लेकिन अब दंतकथा को भूल कर रेडीमेड बने तोरण दुकान से खरीदारी में गणेश जी व स्वास्तिक लगे तोरण को लेकर आते हैं और उनको तलवार से वार करते हैं जो कि अपशकुन है. लोगों को मना करने के बावजूद भी लोग गणेश जी लगे हुए तोरन ही खरीदते हैं ऐसा पिछले 10-15 साल पहले ही शुरुआत हुई. 


Rajasthan: शादियों में क्यों होती है तोरण की रस्म? जानिए क्या है इसकी मान्यता और इतिहास

गणेशजी को देते हैं निमंत्रण
हिंदू रीति रिवाज के अनुसार होने वाली शादियों की जानकारी रखने वालों ने बताया कि शादी से पहले हम गणपति जी को निमंत्रण देकर घर में बुलाते हैं. शादी की पहला कार्ड गणेश जी को भेजा जाता है. यह मान्यता है कि गणेश जी उस घर में विराजते हैं और सभी शुभ कार्य को कर पुनः लौट जाते हैं लेकिन दूल्हे की बारात पहुंचते ही दुल्हन के घर पर बांधे जाने वाले तोरण में गणेश जी व स्वास्थ्य लगे होने पर दूल्हा तलवार से वार करता है. यह तो गणेश जी और स्वास्तिक का अपमान होता है घर पर बुलाकर मेहमान पर तलवार से वार करना जिससे घर गृहस्ती सही नहीं चलती है.

ये भी पढ़ें

Jodhpuri Bandhej: जोधपुरी बंधेज का करोड़ों का है व्यापार, हजारों महिलाओं को मिल रहा रोजगार

Jaipur News: काली मिर्च के पैकेट में छुपाकर दुबई से ला रहा था सोना, एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने ऐसे पकड़ा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget