एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बदला मौसम का रंग, जानें- अब अगले 7 दिनों तक होगी बारिश या निकलेगी धूप

Rajasthan Weather Today: बुधवार को राजस्थान में कहीं भी बारिश नहीं हुई और मौसम शुष्क रहा. पिछले दिनों राजस्थान में हुई बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, जिसमें अब बढ़ोतरी का अनुमान है.

Rajasthan Weather Today 13 October 2022: राजस्थान (Rajasthan) में मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य में कई दिनों तक हुई बारिश के बाद पूरे राज्य में अब आसमान साफ हो गया है. मौसम केंद्र जयपुर (Mausam Kendra Jaipur) के मुताबिक राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है और कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है. इस दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा. साथ ही अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल सात दिनों तक कोई नया मौसमी तंत्र सक्रिय नहीं होने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा.

इससे पहले बुधवार को भी राजस्थान में कहीं भी बारिश नहीं हुई और मौसम शुष्क रहा. हालांकि, पिछले दिनों राजस्थान में हुई बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी. ऐसे में अभी भी कई ऐसे जिले हैं, जहां तापमान सामान्य से कम दर्ज हो रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी होने की संभावाना है. इस बीच राजस्थान के मौसम में अब सुबह और शाम गुलाबी सर्दी महसूस होने लगी है. दिन में भले धूप निकल रही है, लेकिन हवा में ठंडक भी महसूस की जा रही है. आपको बता दें कि राजस्थान में पोस्ट मानसून में इस बार अच्छी बारिश हुई है. इस साल अक्टूबर में अब तक 31 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि इस दौरान पूरे राज्य में आम तौर पर 5.7 मिमी बारिश होती है. दूसरी तरफ राज्य के अधिकतर शहरों में वायु प्रदूषण सूचकांक 'अच्छा से मध्यम' श्रेणी में है.

आइये जानते हैं कि राजस्थान के प्रमुख जिलों में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर मौसम
जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 97 दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- Nagaur: राजस्थान के नागौर में बच्चा चोर समझकर महिला की पिटाई, वीडियो वायरल

जोधपुर मौसम
जोधपुर में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां भी मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 138 दर्ज किया गया है.

उदयपुर मौसम
उदयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम साफ रहेगा. वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक 94 है और 'संतोषजनक' श्रेणी में है.

कोटा मौसम
कोटा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 124 है.

मनोज कुमार (मुकुल) इस वक्त abp न्यूज में बतौर एक्जक्यूटिव प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. मनोज abp न्यूज के संपादकीय विभाग में बीते 17 सालों से जुड़े हैं. abp न्यूज पर 'कौन बनेगा मुख्यमंत्री' से लेकर 'कौन बनेगा प्रधानमंत्री' जैसे हिट शो मनोज के नेतृत्व में सफल रहे हैं. चुनाव मतलब abp न्यूज के लिए पर्दे के पीछे से काम करने वाले प्रमुख चेहरों में से इनका नाम लिया जाता है. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले इन्होंने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) के हिंदी विभाग से मास मीडिया में PG डिप्लोमा का कोर्स किया है. मनोज बिहार की राजनीति पर लगातार लिखते रहे हैं. उत्तर भारत खासकर हिंदी क्षेत्र की राजनीति पर अच्छी पकड़ रखते हैं. साल 2015, 2020 के बिहार चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मनोज के लिखे लेख काफी चर्चित रहे हैं. 2020 के बिहार चुनाव नतीजों का इनका अनुमान सटीक रहा था. मनोज राजनीति, चुनाव विश्लेषण, समाज, ग्रामीण समस्या जैसे संजीदा मसलों के हल में रूचि रखते हैं और इन मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget