एक्सप्लोरर

Udaipur Weather: उदयपुर संभाग में पारा 46 डिग्री के पार, गर्मी को देख प्रशासन अलर्ट, ORS कॉर्नर बनाने के निर्देश

Udaipur Weather Forecast: उदयपुर सहित पूरे राजस्थान में गर्मी का सितम जारी है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है. गर्मी को लेकर प्रशासन ने कई निर्देश जारी किए हैं.

Udaipur Weather Update: राजस्थान इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं. गर्मी से लोग परेशान हैं. उदयपुर संभाग भी भीषण गर्मी से अछूता नहीं है. उदयपुर संभाग की बात करें तो पारा यहां पर 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है. हालांकि, राजस्थान में पिछले 24 घंटे में माउंट आबू के बाद उदयपुर जिले का तापमान सबसे कम रहा है. इस दौरान वागड़ क्षेत्र डूंगरपुर में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. फिलहाल अभी तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

ऐसे में उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा (अब बांसवाड़ा संभाग) में प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं. बढ़ते तापमान को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें बांसवाड़ा संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने कई दिशा निर्देश देते हुए सामाजिक पहल की. 

सरकारी विभाग में लगेंगे ओआरएस कॉर्नर
बैठक में आयुक्त नीरज के पवन ने बढ़ती गर्मी को लेकर अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिए. पानी की किल्लत को दूर करने के लिए जहां पानी की समस्या है, वहां टैंकर से पानी सप्लाई करने के निर्देश दिए. बिजली निगम से सप्लाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और चिकित्सालयों में विभिन्न सुविधाओं, फ्री में दवा के वितरण जैसी व्यवस्था को बेहतर करने को कहा है. साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए ओआरएस की पर्याप्त उपलब्धता रखने को भी कहा है. 

वहीं संभागीय कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय में आने-जाने वाले लोगों के लिए ओआरएस कार्नर बनाने के निर्देश चिकित्सा विभाग को दिए गए. इसके अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि गर्मी की स्थिति में जो कर्मचारी काम नहीं करता है, उसे चार्जशीट दे दी जाएगी.

तापमान बढ़ने की संभावना 
उदयपुर संभाग के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. लेकिन खास बात यह है को पूरे प्रदेश में माउंट आबू के बाद सबसे कम तापमान उदयपुर का ही है. हालांकि संभाग के दूसरे जिलों में तापमान अधिक है. उदयपुर शहर का पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान सीजन में पहली बार 43 डिग्री तक पहुंच गया है. डूंगरपुर में 46.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ 45.2 डिग्री तापमान रहा है. आने वाले दिनों में तापमान अभी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान में भीषण गर्मी की वजह से मेडिकल कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, दिए गए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget