एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather: राजस्थान के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अगले 3-4 दिनों तक गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं कुछ जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है. यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है.

Rajasthan Weather: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने मंगलवार को कहा कि आने वाले दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है. वहीं मौसम विभाग की मानें तो राज्य के कुछ हिस्सों में गरज और हल्की बारिश का यह दौर अगले 3-4 दिनों तक जारी रह सकता है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

किन-किन जिलों में है बारिश के साथ तूफान की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 27 से 29 मई तक राज्य के जोधपुर, बीकानेर डिवीजन, उदयपुर, कोटा, जयपुर डिवीजन के कुछ हिस्सों में तेज धूलभरी आंधी, तूफान और हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं राज्य के अधिकांश हिस्सों में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है.

सीमा क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस

राज्य के कुछ स्थानों पर हीटवेव जारी रहने के कारण पश्चिमी राजस्थान के सीमा क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. मंगलवार की सुबह तक पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखी गई. कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) में 20 मिमी की अधिकतम वर्षा रिकॉर्ड की गई.

बता दें कि इस साल मानसून जल्द आने की वजह से उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में लोगों ने बारिश और आंधी तूफान से राहत की सांस ली है, हालांकि बीच-बीच में तापमान में वृद्धि भी देखने को मिली है. राजस्थान में भी मौसम विभाग ने लोगों को राहत भरी खबर दी है. 

राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी, किस जिले का कितना तापमान

राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है और सोमवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राज्य में अधिकांश स्थान शुष्क रहे. हालांकि प्रतापगढ़ जिले में एक मिलीमीटर बारिश हुई. इसके मुताबिक, फलोदी में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री, जोधपुर में 43.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 43.3 डिग्री, कोटा में 43.2 डिग्री और जैसलमेर में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने और पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं. साथ ही अगले तीन दिन तक कहीं कहीं लू का चलना जारी रह सकता है. राज्य के शेष अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे रहेगा. 

इसे भी पढ़ें: जोधपुर के सरकारी अस्पताल में महिलाओं की बनाता था वीडियो, MRI लैब में कैमरा देख महिला के उड़े होश

 

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget