एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लुढका पारा, माउंट आबू में तापमान जमाव बिंदु से नीचे, हल्की बारिश की भी संभावना

Rajasthan Weather News: राजस्थान में तापमान में गिरावट के साथ ठंड में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है.

Rajasthan Weather: राजस्थान के पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा और पारा एक डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. माउंट आबू में मैदान में लगी घास, फूल-पत्तियों, और वाहनों के शीशों पर बर्फ की परतें जमीं देखी गईं. पर्यटक स्थल पर पहुंचे सैलानियों ने गर्म कपड़ों में चहल-कदमी करते सर्दी के मौसम का आनंद उठाते नजर आये.

राज्य के अन्य स्थानों पर रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ सर्दी ने जोर पकड़ लिया है. मंगलवार सुबह सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चूरू में यह 4.8 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 5.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी और भीलवाड़ा में 6.4-6.4 डिग्री, वनस्थली में 7.7 डिग्री सेल्सियस, डबोक (उदयपुर) में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान राज्य के बारां के अंता में 8.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.4 डिग्री, अलवर में 9.2 डिग्री सेल्सियस, राजधानी जयपुर में नौ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम दर्ज किया गया. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 26.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा.

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 22 दिसंबर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग एवं शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. शेष भागों में बारिश की संभावना काफी कम है. उन्होंने बताया कि 23-24 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने एवं राज्य के अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: MP Politics: मध्य प्रदेश के इकलौते विधायक जिनके घर नहीं बिजली, भाड़े के वाहन से विधानसभा पहुंचा था परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget