एक्सप्लोरर

जालोर: गर्मी से परेशान लोग, आज से हीट वेव का अलर्ट, आमजन के लिए जारी की एडवाइजरी

Jalore news: राजस्थान के जालोर जिले में बढ़ती गर्मी से हर कोई परेशान है. शनिवार को वहां पर अधिकतम तापमान 41.9 था. ऐसे में बढ़ती गर्मी को लेकर प्रशासन ने येलो अलर्ट जारी कर दिया.

Jalore Weather News: जालोर जिले में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है और मौसम ने अब तक का सबसे गर्म रूप दिखाना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को जिले में न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की अब तक की सबसे गर्म रात रही. वहीं दिन का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो गुरुवार की तुलना में मामूली गिरावट के बावजूद आमजन को राहत नहीं दे सका.

वही शनिवार को भी अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रहा, वही न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया है. ऐसे में दिन और रात के तापमान में 11.7 डिग्री का अंतर रहा. मौसम विभाग ने गुरुवार से ही 4 दिन हीट वेव का अलर्ट जारी किया था. 27 मई तक हीट वेव की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऐसे में  और तेज गर्मी बढ़ने का संभावना है.

जालोर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी 
भीषण गर्मी के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. सुबह होते ही गर्म हवाओं और तेज धूप का दौर शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक बना रहता है. उमस के कारण घरों के भीतर भी लोग बेचैन महसूस कर रहे हैं और कूलर-पंखे जैसे उपकरण भी बेअसर साबित हो रहे हैं. दिन में सड़कों पर आवाजाही बेहद कम हो जाती है और जो लोग बाहर निकलते हैं, वे पूरे जतन से ही निकलते हैं. सिर ढक कर, चश्मा लगाकर और शरीर को ढकने वाले हल्के रंग के सूती कपड़े पहनकर.

इधर मौसम विभाग ने जालोर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार 25 से 27 मई तक जिले में हीटवेव का असर रहेगा. विशेष रूप से 26 और 27 मई को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी, बादलों की गर्जना और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है. विभाग ने चेतावनी दी है कि इन दिनों लू का खतरा अधिक रहेगा, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है.

आपदा प्रबंधन की ओर से आमजन के लिए जारी एडवाइजरी
आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें लोगों से दिन के सबसे गर्म समय यानी दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी और छाछ जैसे तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है.

बाहर निकलते समय सिर ढकने के लिए टोपी या चुन्नी का उपयोग, आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लासेस, और त्वचा की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन लगाने की भी हिदायत दी गई है. बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है. वहीं, नियोक्ताओं को श्रमिकों के लिए छाया, ठंडे पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं.

मौसम विभाग का मानना है कि यदि वातावरण में नमी बनी रही तो अगले कुछ दिनों में जालोर समेत जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मौसम परिवर्तन की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि तब तक जिलेवासियों को सावधानी और सतर्कता बरतते हुए गर्मी से बचाव के सभी उपाय अपनाने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें: जोधपुर में तूफानी बारिश के बाद भीषण गर्मी से राहत, पेड़ गिरने से यातायात बाधित, घरों के टीन शेड हवा में उड़े

Input By : एचएल भाटी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
Jaipur News: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
जयपुर: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget