एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में जारी है सर्दी का सितम, इन शहरों में माइनस में पहुंचा पारा, जानें- ठंड से कबसे मिलेगी राहत

Rajasthan Weather News: गुरुवार को राजस्थान में मौसम शुष्क रहा. कुछ स्थानों पर घना से अति घना कोहरा छाया रहा. पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पाला पड़ने के साथ-साथ शीतलहर से अति शीतलहर दर्ज की गई.

Rajasthan Weather Report: राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है. मौसम केंद्र जयपुर (Mausam Kendra Jaipur) के मुताबिक अभी ठंड के प्रकोप से राहत नहीं मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में चल रहे अति शीतलहर, कोल्ड डे और कोहरा का दौर अगले 48 घंटों तक जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि 8 जनवरी से राजस्थान के ज्यातादर भागों में शीतलहर से राहत मिलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने अति शीतलहर, कोल्ड डे और कोहरा को लेकर राज्य के अलग-अलग जिलों में अलर्ट भी जारी किया है.

मौसम विभाग ने शुक्रवार को अलवर, झुंझुनू, सीकर और चूरू में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसी तरह शनिवार के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए अलवर, झुंझुनू, सीकर और चूरू में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 जनवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसके असर से शीतलहर से राहत मिलेगी और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं.

गुरुवार को राजस्थान में कहां दर्ज हुआ सबसे कम तापमान?
इससे पहले गुरुवार को राजस्थान में मौसम शुष्क रहा. राज्य के कुछ स्थानों पर घना से अति घना कोहरा छाया रहा. पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पाला पड़ने के साथ-साथ शीतलहर से अति शीतलहर दर्ज की गई. वहीं पूर्वी राजस्थान में भी अनेक स्थानों पर पाला पड़ने के साथ-साथ शीत लहर दर्ज की गई. वहीं कुछ जगहों पर अति शीतलहर दर्ज की गई. इसके अलावा राज्य में कहीं-कहीं शीत दिन से अति शीत दिन दर्ज किया गया. गुरुवार को राजस्थान में सबसे कम न्यूनतम तापमान चित्तौड़गढ़ में माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सीकर और चूरू में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि फतेहपुर सीकर में माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

ये भी पढ़ें- Rajasthan School Closed: राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप, प्रदेश के इन जिलों में बंद किए गए स्कूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget