एक्सप्लोरर

Room Heater: सावधान! सर्दी से बचने के लिए आप भी करते हैं रूम हीटर का इस्तेमाल? हो सकती है ये गंभीर बीमारी

Room Heater Side Effects: जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि रूम हीटर से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है जो एक साइलेंट किलर हो सकती है. यह शरीर के लिए नुकसानदायक साबित होती है.

Rajasthan News: देशभर में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. इस ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं. साथ ही कुछ लोग रूम हीटर, ब्लोअर का भाी इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में अगर आप भी ठंड से बचने के लिए रूम में हीटर चला कर बैठते हैं या रात को सोते समय हीटर, ब्लोअर का उपयोग करते हैं, तो सावधान हो जाइए. क्योंकि ऐसा करना आपके लिए घातक हो सकता है. हीटर, ब्लोअर का उपयोग करने से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इस बीच जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के नेत्र विभागाध्यक्ष डॉक्टर अरविंद चौहान ने बताया कि इससे क्या-क्या नुकसान हो सकता है.

डॉ अरविंद चौहान ने बताया कि आमतौर पर लोग सर्दी से बचने के लिए कोयला और लकड़ी की अंगीठी, रूम हीटर, ब्लोअर का इस्तेमाल करते हैं. कोयला और लकड़ी की अंगीठी का किसी को भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें इसका इस्तेमाल करने वाले कई लोगों की मौत हो चुकी है. रूम हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल रूम में करने से सर्दी से तो राहत मिलेगी, लेकिन ड्राइनेस के चलते आपकी आंखों की रेटिना ड्राई हो सकती है. जिससे आप की आंखों में जलन, इन्फेक्शन, ड्राइनेस और खुजली जैसी समस्या हो सकती है. 

स्किन पर  पड़ता है बुरा प्रभाव
इसके साथ ही स्किन पर भी काफी दुष्प्रभाव पड़ते हैं, जिसमें स्किन ड्राई, रेडनेस और सूजन जैसी दिक्कतें होने लगती है. आई हॉस्पिटल में आंखों संबंधी परेशानियों को लेकर सर्दी के दिनों में मरीजों की तादाद में 30-40 फीसदी बढ़ गई है. मथुरादास माथुर अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट विकास राजपुरोहित ने बताया कि रूम हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि इससे आंखों, चर्म रोग, नाखून, बालों और सांस संबंधी कई बीमारियां हो सकती है. रूम हीटर, ब्लोअर से निकलने वाली हवा में ड्राइनेस होती है, जिससे दमा के मरीजों को और दिक्कत हो सकती है. क्योंकि कार्बन मोनोऑक्साइड गैस अस्थमा के मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है. 

लोगों की एलर्जी रूम हीटर से बढ़ सकती है
इसी के साथ ही जो लोग ब्रोकाईंटिस और साइनस से ग्रस्त हैं, उन लोगों की एलर्जी रूम हीटर से बढ़ सकती है. रूम हीटर, ब्लोअर के इस्तेमाल से कमरे में ऑक्सीजन का स्तर कम होने लग जाता है, जिसकी वजह से घबराहट और सर दर्द जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आपके बालों और नाखून को भी नुकसान पहुंचता है. इससे बालों में नमी खोने लगती है, जिससे बाल ड्राई होने लगते हैं.

अगर आप भी सर्दी से बचने के लिए आपने रूम में रूम हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो जान लीजिए की कमरे में वेंटिलेशन सही बना रहे. साथ ही जरूरी हो तो ही रूम में ब्लोअर का इस्तेमाल एक सीमित समय तक किया जाना चाहिए 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Ministers Portfolios: राजस्थान में CM भजनलाल के बाद इस मंत्री को मिले सबसे ज्यादा विभाग, जानें?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget