एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Today: कई क्षेत्रों के लिए ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी, आंधी-तूफान के साथ होगी ओलावृष्टि, जानें- अपने शहर का हाल

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में रविवार को कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान व्यक्ति किया गया है. वहीं, कोटा संभाग में धूल भरी आंधी चलने के भी आसार व्यक्त किए गए हैं.

 Rajasthan News: राजस्थान के कई हिस्सों में 28-29 मई को आंधी-तूफान (Duststorm) के साथ बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने जयपुर (Jaipur), बीकानेर (Bikaner), जोधपुर (Jodhpur), अजमेर (Ajmer) और भरतपुर (Bharatpur) संभागों के लिए ‘ओरेंज’ अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है जहां 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और बारिश का अनुमान है.

वहीं, मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते 28-29 मई को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि होने की आशंका है. राजस्थान में शनिवार को भी कई स्थानों पर धूल भरी आंधी आई थी और उसके बाद तेज बारिश हुई थी. बीते कुछ दिनों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मई के महीने में जहां दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहता है वहीं इस वक्त अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री  सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और अधिकांश जिलों में तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है.

कहीं होगी तेज बारिश कहीं आएगी धूल भरी आंधी
जिलेवार तापमान की स्थिति की बात करें तो राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 24 से 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा और गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. यह स्थिति 31 मई तक बनी रहेगी. अन्य शहरों श्री गंगानगर में तापमान 23 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच, चुरु में 24 से 34 डिग्री के बीच, जोधपुर में 25 से 37 डिग्री के बीच, बीकानेर में 24 से 36 डिग्री के बीच, जैसलमेर में 26 से 36 डिग्री के बीच और उदयपुर में 24 से 35 डिग्री सेल्सियसर के बीच रहेगा. इन सभी स्थानों में अगले 31 मई तक गरज  के साथ बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. वहीं,  कोटा में आसमान हल्के बादलों से घिरा रहेगा जबकि दोपहर बाद धूल भरी आंधी चलेगी और गरज के साथ बारिश हो सकती है. यहां दिन का तापमान 25 से 38 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan Politics: PM मोदी के अजमेर दौरे से पहले प्रताप सिंह खाचरियावास का बीजेपी पर हमला, जानें क्या कहा?

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget