एक्सप्लोरर

Rajasthan: पीएम मोदी का राजस्थान दौरा कल, 5500 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

PM Modi Rajasthan Schedule: पीएम नरेन्द्र मोदी बुधवार को राजस्थान आएंगे. प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के लोगों को करीब 5500 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे.

PM Mod Visit Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राजस्थान यात्रा पर रहेंगे. यहां पीएम मोदी 5500 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. अब जैसे ही इन परियोजनाओं का सामने आया है तो चर्चाएं होने लगी है. राज्य सरकार की तरफ से लगातार घोषणाओं पर घोषणाएं करती जा रही है तो केंद्र कहा पीछे हटने वाला है. राज्य सरकार रिपीट करना चाहती है तो केंद्र डबल इंजन सरकार चाहती है. यानी केंद्र में बीजेपी तो राज्य में भी बीजेपी. इन परियोजनाओं सड़क और रेल क्षेत्र की विभिन्न  परिवहन-संपर्क को बढ़ावा देंगी और व्यापार और वाणिज्य को सुविधाजनक बनाएंगी.

नाथद्वारा में यह किये जाएंगे लोकार्पण
पीआईबी से जारी सूचना के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 मई को राजस्थान की यात्रा पर रहेंगे. वह सुबह करीब 11 बजे नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर जाएंगे. वहां से करीब 11:45 बजे वे नाथद्वारा में प्रधानमंत्री मोदी 5500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं का मुख्य ध्यान क्षेत्र में अवसंरचना और परिवहन-संपर्क को मजबूत करने पर होगा. सड़क और रेलवे क्षेत्र की परियोजनाओं से माल और सेवाओं की आवाजाही में सुविधा होगी, जिससे व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

इन योजनाओं का भी करेंगे लोकार्पण 
प्रधानमंत्री मोदी राजसमंद और उदयपुर में दो-लेन वाली सड़क निर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रधानमंत्री उदयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे. वे गेज परिवर्तन परियोजना और राजसमंद में से नाथद्वारा शहर तक एक नई लाइन के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जिनमें शामिल हैं - एनएच-48 के अंतर्गत उदयपुर से शामलाजी तक 114 किमी लंबी छह लेन वाली परियोजना,  एनएच-25 के बार-बिलारा-जोधपुर खंड में दुपहिया आदि वाहनों के लिए सड़क को चौड़ा करने (पेव्ड शोल्डर) के साथ 110 किमी लंबी सड़क को 4 लेन का बनाने के लिए चौड़ीकरण.  सुदृढ़ीकरण परियोजना और एनएच 58ई के पेव्ड शोल्डर खंड के साथ 47 किमी लंबी दो लेन वाली सड़क निर्माण परियोजना है.

आबू रोड में यह होगा पीएम का कार्यक्रम
पीआईबी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी नाथद्वारा में कार्यक्रम कर करीब 3:15 बजे आबू रोड स्थित ब्रह्म कुमारियों के शांतिवन परिसर जायेंगे. प्रधानमंत्री का विशेष ध्यान देश भर में आध्यात्मिक पुनर्जागरण को गति देने पर रहा है. अपने प्रयास को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ब्रह्म कुमारियों के शांतिवन परिसर का दौरा करेंगे. वे सुपर स्पेशलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल, शिवमणि वृद्धाश्रम के दूसरे चरण और नर्सिंग कॉलेज के विस्तार का शिलान्यास करेंगे. सुपर स्पेशलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल आबू रोड में 50 एकड़ के क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा. यह विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा और क्षेत्र के गरीब तथा जनजातीय लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा.

ये भी पढ़ें: Watch: हिम्मत से बदमाशों का किया मुकाबला और बचा ली 12 लाख की ज्वैलरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget