एक्सप्लोरर

Rajasthan Covid Guidelines Violation: बच्चों की जान को खतरे में डाल रहे हैं निजी स्कूल, महामारी एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला 

Rajasthan Coronavirus: राजस्थान में निजी स्कूल मनमानी करने से नहीं चूक रहे हैं. मासूम बच्चों की जान खतरे में डालकर उन्हें स्कूल बुलाया जा रहा है. जानकारों ने बच्चों में संक्रमण फैलने की आशंका जताई है.

Violation of Covid Guidelines in Rajasthan: देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है इससे राजस्थान (Rajasthan) भी अछूता नहीं है. राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने जानलेवा कोविड-19 के डेल्टा और ओमिक्रोन (Omicron) संक्रमण से बचाने के लिए कोरोना की नई गाइडलाइन्स जारी की हैं. इन गाइडलाइन्स के तहत कक्षा एक से 12 तक के नगर निगम और नगर पालिका में आने वाले सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है. लेकिन, इस महामारी में निजी स्कूल अपनी मनमानी करने से नहीं चूक रहे हैं और मासूम बच्चों की जान खतरे में डालकर स्कूल बुलाया जा रहा है.

बच्चों में संक्रमण फैलने की आशंका
कोरोना महामारी में छोटे बच्चों को अभी तक किसी तरह की वैक्सीन नहीं लगाई गई है. कोरोना की तीसरी लहर में जानकारों ने बच्चों में संक्रमण फैलने की आशंका जताई है. 15 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है लेकिन, इससे छोटी उम्र के बच्चों को किसी तरह की वैक्सीग नहीं लग रही है.

महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज 
इस बीच खंडा फलसा पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर पप्पू सिंह ने बताया कि जोधपुर के जालोरी गेट स्थित निजी शिक्षण संस्थान राज्य सरकार की गाइडलाइन्स का उल्लंघन करते हुए स्कूल संचालन करते हुए मिले. राज्य सरकार के आदेश को नहीं माना गया और कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को स्कूल बुलाया गया. इस दौरान पुलिस को शिकायत मिली तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो देखा कि बच्चे क्लास में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे. ऐसे में पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन्स के उल्लंघन के आरोप में महामारी एक्ट के तहत निजी स्कूल संस्थान और संचालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है. 

नहीं नजर आई सोशल डिस्टेंसिंग 
स्कूल में करीब 2 दर्जन से अधिक बच्चे बैठे नजर आए. हालांकि, बच्चों ने मास्क पहना हुआ था लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आई. इसको लेकर स्कूल संचालक पर लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है. राज्य सरकार की नई गाइडलाइन्स के तहत बच्चों को ऑनलाइन पढाए जाने की बात कही गई है.

ये भी पढ़ें:

Corona Guidelines: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते लॉकडउन की ओर बढ़ रहा है राजस्थान, भारी पड़ेगी लापरवाही

Rajasthan Coronavirus: कोरोना की रोकथाम के लिए राजस्थान के इस जिले में हुआ है बेमिसाल काम, जानें- क्या कहते हैं आंकड़े

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget