एक्सप्लोरर

Rajasthan Coronavirus: कोरोना की रोकथाम के लिए राजस्थान के इस जिले में हुआ है बेमिसाल काम, जानें- क्या कहते हैं आंकड़े

Rajasthan Coronavirus: आदिवासी क्षेत्र होने के बाद भी टीकाकरण के दोनों अभियान और हर्ड इम्युनिटी में प्रतापगढ़ जिले ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यहां वर्तमान में 160 एक्टिव केस हैं जो सबसे कम हैं.

Rajasthan Pratapgarh Coronavirus: एक तरफ जहां राजस्थान (Rajasthan) में के कई हिस्सों में कोविड प्रोटोकॉल की जागरूकता के लिए कोरोना वॉरियर्स को मशक्कत करनी पड़ रही है वहीं प्रदेश का टीएसपी जिला प्रतापगढ़ (Pratapgarh) इन सभी बातों में आगे निकल गया है. इस जिले ने आदिवासी क्षेत्र होने के बाद भी टीकाकरण के दोनों अभियान और हर्ड इम्युनिटी में रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 18 वर्ष के टीकाकरण अभियान में 60.80 प्रतिशत, 18+ के टीकाकरण में लक्ष्य से भी ज्यादा लोगों को कोरोना टीका लग चुका. हर्ड इम्युनिटी में 94 प्रतिशत के साथ ये जिला प्रदेश में अव्वल आ चुका है. यही नहीं कोरोना काल में प्रदेश में सबसे कम 2 जिलों में मौतों का आंकड़ा भी प्रतापगढ़ में ही है. सवाईमाधोपुर में 61 तो प्रतापगढ़ में 62 और दौसा में भी 62 मौते हुई. यहां वर्तमान में 160 एक्टिव केस हैं जो भी सबसे कम हैं.

लगातार चलाए गए जागरूक कार्यक्रम 
अधिकारियों का कहना है कि शुरू से ही जिले में कोरोना को लेकर लगातार जागरूक कार्यक्रम चलाए गए थे. लोगों में कोरोना के प्रति काफी जागरूकता भी है, टीका लगाने से लेकर टेस्टिंग में भी आगे आ रहे हैं. पुलिस भी लगातार फ्लैग मार्च कर लोगों को जागरूक कर रही है. कलेक्टर प्रकाश चंद्र शर्मा ने उपखंड अधिकारियों को आदेश जारी कर 3 दिन में 12 जनवरी तक बच्चों को 100 प्रतिशत टीका लगाने के निर्देश दिए हैं. 18+ के टीकाकरण की बात करे तो वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 18 साल से अधिक वर्ष के 652061 लोगों में से 667615 लोगों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है जो 102 प्रतिशत से ज्यादा और प्रदेश में अव्वल हैं.

हर्ड इम्युनिटी के मामले में पहला स्थान
हर्ड इम्युनिटी की बात करें तो कुछ समय पहले प्रदेश के 14 जिलों में हुए सीरो सर्वे में प्रतापगढ़ जिला एंटीबॉडी मामले में 94 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहा था.15 से 18 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण मामले में भी अब तक प्रथम स्थान पर है. जिले में इस आयु के 53208 बच्चों में से 32352 को टीका लग चुका है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है.

प्रदेश में 15 से 18 वर्ष टीकाकरण में टॉप 5 जिले 

- प्रतापगढ़ के बाद राजसमन्द में 55.7 प्रतिशत
- बूंदी में 50.07 प्रतिशत
- चुरू में 50.04 प्रतिशत
- झालावाड़ में 48.05 प्रतिशत

ये भी पढ़ें:

Covid Booster Dose: राजस्थान में कोविड की बू्स्टर डोज को लेकर जान लें अहम जानकारी, स्वास्थ्य मंत्री ने की है ये अपील 

Rajasthan Corona Guidelines: 12वीं तक के स्कूल 30 जनवरी तक के लिए बंद, रात 8 बजे तक खुलेंगे धार्मिक स्थल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला
डूंगरपुर: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget