एक्सप्लोरर

Rajasthan Budget 2023: बजट पेश करते वक्त पहली बार हुआ विपक्ष का जोरदार हंगामा, नाराज होकर स्पीकर ने छोड़ा सदन

Rajasthan Budget 2023 Update: हंगामे के बाद जब विधानसभा की कार्रवाई आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी तब धीरे से आवाज अशोक गहलोत की भी आई. उन्होंने कहा, 'कोई बात नहीं.'

Rajasthan Budget 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) आज सुबह 'बजट ब्रीफकेस' लेकर मुस्कुराते हुए विधानसभा पहुंचे. ठीक 11 बजे उन्होंने बजट पेश करना शुरू कर दिया. लेकिन 5 मिनट बाद ही सदन में विपक्ष ने हंगामा शुरू हो गया. ऐसा पहली बार हुआ जब बजट पेश करते वक्त राजस्थान की विधानसभा में हंगामा हुआ हो. 

इस बीच राजेंद्र राठौड़ ने कहा, इसे भी ऐतिहासिक बना दिया. फिर चेयर पर खुद स्पीकर सीपी जोशी खड़े हो गए. बहुत देर तक हंगामा चलता रहा. गुलाबचंद कटारिया को बार-बार स्पीकर बोलते रहे कि ये व्यवहार ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा बल्कि बाहर चला जाऊंगा. इसके बाद भी हंगामा जारी रहा है. फिर स्पीकर ने कहा कि मैं नेता प्रतिपक्ष के व्यवहार से दुखी होकर विधान सभा की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित करता हूं. इसके बाद धीरे से आवाज अशोक गहलोत की भी आई कई कोई बात नहीं. अब 11:45 बजे कार्यवाही वापस शुरू होने की उम्मीद है.

शांत नहीं हुआ विपक्ष 

स्पीकर ने खूब शांत कराने का प्रयास किया लेकिन विपक्ष कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था. गुलाबचंद कटारिया और राजेंद्र राठौड़ हंगामा करते रहे. इसे देखकर विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बैठीं हुईं हैं और आप लोग हंगामा कर रहे हैं. पूरा देश यूट्यूब पर देख रहा है. अपना रिकॉर्ड खराब है क्या? शांत हो जाइए. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट पढ़ते चले गए. इसके बाद अशोक गहलोत ने कहा सॉरी?

विपक्ष ने कहा बजट लीक हो गया. इसके बाद हंगामा होने लगा. अशोक गहलोत ने कहा कि थोड़ा सब्र रखिये अच्छा लगेगा. इसके बाद अशोक गहलोत फिर पढ़ने लगे युवा और कल्याण विभाग लेकिन इसपर विधान सभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बजट पढ़ने से रोक दिया. इसी बीच हंगामा बढ़ता चला गया. स्पीकर बोले-मेरा काम है, आप कौन है बताने वाले। स्पीकर-बोले मैं पैर पर खड़ा हूं. कटारिया जी आप गलत परम्परा डाल रहे हैं. स्पीकर ने कहा पहले आप सदस्यों को बैठाइए फिर मैं सुनूंगा.

यहां भी है पूरी सजीव प्रसारण की व्यवस्था 

राज्यसरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार कृषि विभाग के माध्यम से 200 कृषि विज्ञान केंद्रों, उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 2350 राजकीय एवं निजी कॉलेजों और स्वायत्त शासन विभाग की ओर से सभी नगर निगम, नगर परिषद एवं नगरपालिका क्षेत्रों में 350 स्थानों पर राज्य बजट का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। ई-मित्र प्लस केंद्रों पर भी बजट का लाइव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न टीवी चैनल्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एवं वेबसाइट पर भी राज्य बजट का लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें:- Rajasthan Budget 2023 Live: 5 मिनट भी नहीं बोल पाए सीएम अशोक गहलोत, भारी हंगामें के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget