एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: जानें- किसने कहा हिंदुओं के साथ औरंगजेब से भी बदतर व्यवहार कर रही है गहलोत सरकार

Bikaner News: बीकानेर हिन्दू धर्मयात्रा और महाआरती से पहले जिला प्रशासन ने बीकानेर में धारा 144 लागू कर दी है. इसे लेकर बीजेपी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है. 

BJP Attack on Ashok Gehlot Government over Section 144: राजस्थान (Rajasthan) में कोटा (Kota) के बाद अब बीकानेर (Bikaner) में भी धारा 144 लगाई गई है. हिंदू धर्मयात्रा और महाआरती से पहले धारा 144 लगाने के आदेश को लेकर गहलोत सरकार एक बार फिर बीजेपी के निशाने पर आ गई है. बीजेपी ने धारा 144 लगाने के आदेश को तुगलकी करार दिया है. बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि, आने वाले दिनों में नवरात्रि, रामनवमी, महावीर जयंती, अंबेडकर जयंती और चेटीचंड जैसे बड़े त्योहार आ रहे हैं, नए वर्ष की शुरुआत भी होगी, कई धार्मिक आयोजन होने हैं लेकिन उससे पहले धारा 144 लगाई जा चुकी हैं.

गहलोत सरकार पर भड़की बीजेपी 
इस पूरे मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सरकार की सोच ही इतनी निम्न स्तर की हो गई है जो हिंदू नव वर्ष के आयोजनों से पहले धारा 144 को लागू किया गया है. इन दिनों महावीर जयंती भी आएगी, अंबेडकर जयंती भी साथ ही चेटीचंड जैसे तीज त्योहार भी आएंगे. भीड़ को रोकने का काम किया जा रहा है. कटारिया ने कहा कि हम धारा 144 लगाए जाने का विरोध भी करेंगे और कार्यक्रम भी करेंगे, हम रुकने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि, मुसलमानों के बड़े से बड़े कार्यक्रम में किसी तरह की रोक नहीं होती है, मेरा मानना है कि जिला कलेक्टर के द्वारा तो नहीं किया गया होगा इस आदेश को राजस्थान सरकार के निर्देश पर लागू किया गया है. ना मुसलमान विरोध करता है ना हिंदू विरोध करता है सरकार वैमनस्य फैलाने का काम कर रही है.

की जा रही है तुष्टीकरण की राजनीति 
पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने अशोक गहलोत की तुलना औरंगजेब से की. उन्होंने कहा कि सीएम औरंगजेब से भी बदतर हिंदुओं के साथ व्यवहार कर रहे हैं. नवरात्रि, चेटीचंड, महावीर जयंती, अंबेडकर जयंती, रामनवमी, नव वर्ष को लेकर कई धार्मिक आयोजन होने हैं उससे पहले अशोक गहलोत सरकार ने धारा 144 लगा दी है. हिंदुओं के त्योहार पर कोटा में धारा 144 लगाई, अब बीकानेर में धारा 144 लगाई गई है, ये जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला काम कर रही है. जनता में आक्रोश फैल रहा है, कोटा में पीएफआई संगठन जो प्रतिबंधित है उसको हिजाब के मामले में प्रदर्शन की परमिशन दी जा सकती है तो हिंदुओं को क्यों नहीं. अशोक गहलोत सरकार तुष्टीकरण की सिंबल भी लग चुकी है, तुष्टीकरण की नीति वोट पाने के लिए की जा रही है.

धारा 144 लगाने का क्या औचित्य है
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने कहा कि राजस्थान सरकार तुष्टीकरण की राजनीति से लिप्त है. प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को हिंदू संस्कृति के सार्वजनिक कार्यक्रमों से आखिर क्या समस्या है? नव संवत 2079 और चैत्र नवरात्रि के प्रारंभ होने से पहले बीकानेर में धारा 144 लगाने का क्या औचित्य है?

लेनी होगी अनुमति
बता दें कि, बीकानेर में धारा 144 लगाई गई है, इसके तहत अब किसी भी यात्रा रैली और जुलूस के लिए आयोजकों को संबंधित थाना अधिकारी से अनुमति लेनी होगी. जिला मजिस्ट्रेट भगवती प्रसाद ने आदेश जारी कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें:

जानें पहली बार कब हुई टीना डाबी और प्रदीप गवंडे की मुलाकात, कैसे परवान चढ़ा इश्क?

Dr Archana Suicide Case: केंद्रीय मंत्री ने सीएम पर साधा निशाना, बोले- गहलोत जी आपको सुसाइड नोट पढ़ना चाहिए

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget