एक्सप्लोरर

Rajasthan News: विधानसभा स्पीकर बनने जा रहे वासुदेव देवनानी का उदयपुर से खास कनेक्शन, करीबियों ने सुनाया किस्सा

Vasudev Devnani News: बीजेपी सरकार में दो बार मंत्री रहे वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. देवनानी का शैक्षणिक और राजनीतिक दोनों ही करियर उदयपुर से शुरू हुआ था.

Rajasthan News: बीजेपी ने वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) को विधानसभा स्पीकर चुना है. देवनानी बीजेपी (BJP_ की सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं. वासुदेव देवनानी का राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) से बड़ा लगाव माना जाता है क्योंकि वह 30 वर्ष तक यहां शिक्षक के तौर पर कार्यरत रहे हैं. और फिर यहीं से राजनीतिक जीवन की भी शुरुआत की थी. बता दें कि राजस्थान में सीएम और डिप्टी सीएम ने अपने पद की शपथ ले ली और अब मंत्रीमंडल का विस्तार किया जाना बाकी है. 

वासुदेव देवनानी को करीब से जानने वाले उदयपुर के हरीश राजानी, विजय आहूजा और दीपक ने एबीपी लाइव से बात की. उन्होंने बताया कि वासुदेव देवनानी की अब तक की जिंदगी का सबसे समय उदयपुर में बीता है. वह उदयपुर के विद्या भवन पोल्टेकनिक कॉलेज में वर्ष 1973 में शिक्षक बने. यहीं रहते हुए उन्होंने शादी भी की. वह उदयपुर शहर के शक्ति नगर एरिया में किराए के कमरे में रहा करते थे और कॉलेज के क्वार्टर में भी रहे.

इस तरह संघ के करीब आए देवनानी
देवनानी के करीबियों ने बताया कि जब वे उदयपुर में थे तब से ही  संघ से जुड़ गए थे. आगे फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े और एबीवीपी की उदयपुर इकाई अध्यक्ष बने. उदयपुर प्रवास में ही एबीवीपी के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी बने. जब वर्ष 2003 में अजमेर की सिंधी समाज बहुल सीट खाली हुई तो देवनानी का नाम सामने आया. देवनानी के साथियों ने बताया कि उन्हें हम उदयपुर में गाड़ी में बिठाकर अजमेर छोड़ने के लिए गए थे. फिर वह विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे. 

उदयपुर से अब तक धार्मिक जुड़ाव
 हरीश राजानी ने बताया कि अजमेर जाने के बाद भी उदयपुर से देवनानी का अब तक काफी जुड़ाव रहा है. वह जब भी उदयपुर आते हैं तो वह उनके पुराने कॉलेज स्टाफ के साथियों के घर जाते हैं. यहीं नहीं उनका धार्मिक जुड़ाव भी गहरा है. वर्ष में आने वाली दोनों नवरात्रि के समय में वह उदयपुर आते हैं. बांसवाड़ा स्थिति त्रिपुरा सुंदरी मंदिर और उदयपुर में स्थित 8 माताजी के मंदिर दर्शन करते हैं. 

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान में पेपर लीक मामले में SIT का गठन, सीएम भजन लाल शर्मा से छात्रों ने की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ नाम से जाना जाएगा, दिखेगा इतिहास
राजस्थान: नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ नाम से जाना जाएगा, दिखेगा इतिहास
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget