एक्सप्लोरर

By Elections 2023: राजस्थान में निकाय और पंचायती राज उपचुनाव का एलान, जानें कब होगा मतदान

Rajasthan Panchayati Raj By Elections: जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल होगी.

Rajasthan Nagariya Nikay By Election: राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में 31 जनवरी 2023 तक रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा की है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव चित्रा गुप्ता ने जानकारी दी है कि 12 जिलों में नगरीय निकायों के कुल 14 सदस्यों के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव होगा. 

इसी प्रकार जिला परिषद के 4 सदस्यों, पंचायत समिति के 24 सदस्यों, सरपंच के 48 पदों, उपसरपंच के 57 पदों और पंच के 471 पदों पर भी उपचुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा की गई है. उन्होंने बताया कि उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है.

नगरीय निकाय उपचुनाव की जरूरी तारीखें
चित्रा गुप्ता ने बताया कि नगरीय निकाय सदस्यों के उपचुनाव के लिए 21 अप्रैल 2023 को लोक सूचना जारी होगी. नामांकन पत्र दर्ज करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल होगी. वहीं, 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी और 28 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 

सचिव चित्रा गुप्ता ने बताया कि 29 अप्रैल को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा और 7 मई 2023 को सुबह 8.00 से शाम 5.00 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी. इसके बाद, 8 मई को सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी. 

जिला परिषद और पंचायत समिति उपचुनाव की जरूरी तारीखें
इसी प्रकार जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी. नामांकन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल, समीक्षा की तारीख 26 अप्रैल और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल होगी. इसी दिन चुनाव चिह्नों का आवंटन और अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी. 7 मई को 8.00 से 5.00 बजे तक वोटिंग होगी और 9 मई को काउंटिंग.

सरपंच एवं पंचों के उपचुनाव की तिथि
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सरपंच और पंचों के उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल 2023 को जिला निर्वाचन अधिकारी लोकसूचना जारी करेंगे. 30 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे. 1 मई को नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी. 1 मई तक नाम वापसी और चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा. 7 मई को वोटिंग और मतदान के बाद पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी.

उपसरपंच चुनाव की तारीख
इसी प्रकार उपसरपंच चुनाव के लिए 8 मई को नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे. इसी दिन नामांकन पत्रों की समीक्षा और कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए जाएंगे और चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा. दोपहर 12.00 से 1.00 बजे तक मतदान होगा और फिर मतगणना कर परिणाम घोषणा कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: नदबई के विधायक जोगिंदर सिंह अवाना के खिलाफ लोगों में गुस्सा, कर रहे हैं सबक सिखाने की बात, जानें क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget